लाइफस्टाइल

दाग-धब्बे और झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा, बस करके देखें विटामिन ई का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 10, 2025, 11:32 AM IST

Benefits of Vitamin E: विटामिन ई त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है जो आपकी त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। यहां हम आपको विटामिन ई के स्किन बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

विटामिन ई के फायदे (Image: istock)

Benefits of Vitamin E: जब बात स्किन केयर की होती है तो लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन ये किसी न किसी तरह स्किन को डैमेज कर देती है। ऐसे में विटामिन ई आपकी स्किन को फायदे पहुंचा सकता है। विटामिन ई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं विटामिन स्किन को क्या क्या फायदे पहुंचाता है।

Benefits of Vitamin E

स्किन को करे मॉइस्चराइज

विटामिन ई त्वचा को गहराई से नमी देता है, जिससे रूखी और बेजान त्वचा मुलायम और कोमल बनती है। यह त्वचा हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

एंटी-एजिंग

विटामिन ई में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा की लोच को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद मिलती है। यह डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में भी मदद करता है।

सूर्य की किरणों से बचाए

विटामिन ई त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह सनबर्न से होने वाली जलन और खुजली को कम करने में भी मदद करता है।

दाग-धब्बे करे कम

विटामिन ई त्वचा के दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और मुंहासों के निशानों को हल्का करने में मदद करता है। यह नई स्किन सेल्स के निर्माण को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा की रंगत साफ होती है।

त्वचा में चमक

विटामिन ई त्वचा के टेक्सचर को बेहतर बनाता है और इसे स्वस्थ और चमकदार बनाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग होती है।

सूजन को करे कम

यह त्वचा की सूजन और जलन को कम करने में भी सहायक साबित होता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article