लाइफस्टाइल

Year Ender 2025: साल खत्म होने से पहले ट्राई कर लें ये 3 वायरल रेसिपी, चाट-चटोरे जरूर पढ़ें

Viral Recipe in Hindi: साल खत्म होने से पहले अगर आप भी इस साल की कुछ वायरल फूड रेसिपीज ट्राई करना चाहते हैं। तो ये वाली 3 फेमस, वायरल रेसिपीज जरूर ही ट्राई कर लें। जो खाने में स्वादिष्ट भी हैं और सेहत के लिए हेल्दी भी।

Image

Viral Recipe of 2025

Viral Recipe in Hindi: अगर आप भी खाने पीने के शौकीन हैं और साल 2025 के अंत में या फिर नए साल की शुरुआत में कुछ बहुत ही टेस्टी सा बनाकर खाना चाहते हैं। तो बता दें कि, सोशल मीडिया पर कुछ नए, आसान और जबरदस्त स्वाद वाली डिशेज ने तूफान मचा दिया है। जिन्हें आप भी एक बार बनाकर स्वाद के चटकारे ले सकते हैं। देखें इस साल की बेस्ट वायरल 3 रेसिपीज -

मसाला ओट्स खिचड़ी

जो लोग हेल्दी खाना चाहते थे, लेकिन स्वाद से समझौता नहीं, उनके लिए 'मसाला ओट्स खिचड़ी' बेस्ट साबित हुई है। इसमें ओट्स को देसी घी, जीरा, हरी मिर्च और हल्के मसालों के साथ पकाया जाता है, और ऊपर से दही या छाथ के साथ सर्व किया जाता है। यह प्रोटीन से भरपूर, फाइबरयुक्त और पचने में आसान डिश है, जो नाश्ते और डिनर दोनों के लिए परफेक्ट है। यह उन सभी का फेवरेट बन गया है जो फिटनेस के प्रति जागरूक हैं।

आमरस चीजकेक

इस साल गर्मियों में एक नई मिठाई ने दिल जीत लिया - आमरस चीजकेक भारत के पारंपरिक आमरस को वेस्टर्न नो-बेक चीजकेक के साथ मिलाकर बनाई गई यह डिश फ्यूजन फूड का बेस्ट उदाहरण बन गई है। मीठे आम का पल्प, क्रीमी चीज़ और बिस्कुट की क्रंची परत... स्वाद ऐसा कि मुंह में पानी आ जाए। यह घर की महफिलों और पिकनिक की पहली पसंद बन गया है।

मैजिक डोसा

इस रेसिपी के लिए आपको न तो चावल भिगोने की जरूरत है, न ही रातभर फरमेंटेशन का इंतजार करना है। बस सूजी, दही और कुछ मसालों का मिश्रण बनाएं, पैन पर डालें और क्रिस्पी-नर्म डोसा तैयार है।ऑफिस जाने वाले युवाओं और स्टूडेंट्स के बीच यह सुपरहिट बन गया है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article