लाइफस्टाइल

World Radio Day 2023 Date, Theme: इसलिए मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस, जानें क्या है इस बार की थीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 08:09 AM IST

World Radio Day 2023 Date, Theme, Importance, History, Quotes In Hindi: विश्वभर में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्व लोगों को रेडियो के महत्व व इतिहास से जागरूक करना है। तथा आने वाली पीढ़ियों को इससे अवगत करवाना है। इस बार विश्वर रेडियो दिवस 2023 की थीम रेडियो और शांति है। यहां विस्तार से देखें क्यों मनाया जाता है रेडियो दिवस और क्या है इस बार की थीम। साथ ही शानदार कोट्स के माध्यम से अपनों को विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Image

World Radio Day 2023 Date, Theme: क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस, क्या है इस बार की थीम

KEY HIGHLIGHTS
  • आज यानी 13 फरवरी को विश्वर रेडियो दिवस मनाया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य रेडियो के महत्व व इसकी आवश्यकता के बारे में जागरूक करना है।
  • साल 2012 में पहली बार रेडियो दिवस मनाया गया।

World Radio Day 2023 Date, Theme, Importance, History, Quotes In Hindi: आज विश्व रेडियो दिवस मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष 13 जनवरी को वर्ल्ड रेडियो दिवस मनाया जाता है। रेडियो को दुनिया के सबसे तेज संचार के माध्यमों में से एक माना (World Radio Day 2023 Date) जाता है। यदि कोई खबर ब्रेक करना हो या फिर आपातकालीन परिस्थियों में रेडियो एक ऐसा माध्यम है, जिससे लोगों को तुरंत जानकारी पहुंचाई जा सकती है। हालांकि अब इसकी जगह टेलीविजन व अन्य चीजों ने ले (World Radio Day 2023 Theme) लिया है। विश्व युद्ध से लेकर दुनिया की एकता को बनाए रखने में रेडियो का अहम योगदान रहा है। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। साल 2012 में पहली बार रेडियो दिवस मनाया गया।

इसका उद्देश्य दुनिया भर में युवाओं व आने वाली नई पीढ़ियों को रेडियो के महत्व व इतिहास से जागरूक (World Radio Day History)करना है। बता दें भले ही रेडियो सदियों पुराना माध्यम है, लेकिन संचार के लिए आज भी इसका इस्तेमाल किया जा (World Radio Day Quotes) रहा है। गांव व देहात के क्षेत्रों में आज भी लोग रेडियो सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कब और क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस और क्या है इस दिन को मनाने का महत्व व उद्देश्य।

World Radio Day 2023 Date, कब और क्यों मनाया जाता है विश्वर रेडियो दिवस

विश्व रेडियो दिवस प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है। साल 2010 में स्पेन में रेडियो अकादमी ने विश्व रेडियो दिवस मनाने का प्रस्ताव पेश किया था। वहीं साल 2011 में यूनेस्को के सदस्यों ने इस पर मुहर लगाई और इसे स्वीकार किया। तथा 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने की घोषणा की गई। इसके बाद से विश्वभर में 13 फरवरी विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं को इसके महत्व व इतिहास से जागरूक करना है। तथा आने वाली नई पीढ़ियों को इससे अवगत कराना है। बता दें आज भी दुनियाभर में कुल 51000 से अधिक रेडियो स्टेशन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकासशील देशों में आज भी करीब 75 प्रतिशत घरों में रेडियो है।

World Radio Day 2023 Theme, विश्व रेडियो दिवस 2023 की थीम

इस बार पूरा विश्व नौवां रेडियो दिवस मना रहा है। बता दें इस बार की थीम रेडियो और शांति है। इस मौके पर स्कूल व सरकारी संस्थानों में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। सरकारी संस्थान इसे अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए विश्व रेडियो दिवस के शानदार कोट्स लेकर आए हैं, जिसे अपनों को भेज आप विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

World Radio Day Quotes In Hindi, इन शानदार कोट्स से दें विश्वर रेडियो दिवस की शुभकामनाएं

- रेडियो एक रंगमंच है, जिसमें मन का संचार, आत्मा का संगीत और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। विश्व रेडियो दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

- आज भी उस दौर को याद करते हैं, जब रेडियो देखकर खुश हुआ करते थें। Happy World Radio Day

- रेडियो बजाते रहो, गुनगुनाते रहो। विश्वर रेडियो दिवस की बधाई व शुभकामनाएं।

- जब रेडियो चुप रहता है, तो हमारे कान कभी भी वास्तविक विवरण नहीं सुनेंगे!" - अर्नेस्ट अग्यमंग

ऊपर दिए इन शानदार कोट्स के माध्यम से अपने दोस्तों व करीबियों को विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article