लाइफस्टाइल

World Environment Day: कब और क्यों मनाते हैं पर्यावरण दिवस, जाने इस साल की थीम और इतिहास

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jun 5, 2023, 06:20 AM IST

Environment Day Date and Theme (विश्व पर्यावरण दिवस 2023): प्रकृति प्रेमियों के लिए 5 जून यानी आज का दिन बहुत ही खास होता है, आज विश्व भर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। क्योंकि जिस जहान में पर्यावरण और प्रकृति ही नहीं रहेगी, वहां पर जीवन गुजारना नामुमकिन है, पर्यावरण को बचाने का संकेत देता विश्व पर्यावरण दिवस इसी लिए शुरु किया गया था। देखें इस साल के वर्ल्ड एन्वॉयरमेंट डे की थीम क्या है और इसको मनाने के पीछे का इतिहास।

Image

World environment day 2023 date and theme

Environment Day Date and Theme (विश्व पर्यावरण दिवस 2023): हर साल की तरह इस साल भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment day) के रूप में मनाया जा रहा है। जानवरों से लेकर इंसानों तक के जीवित रहने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखना अत्यधिक आवश्यक है। लगातार विकास की ओर अग्रसर इस विश्व में बहुत कम लोग (Environment day date) ही ऐसे हैं, जिन्हें प्रकृति के बारे में सच्चे दिल से चिंता है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें पर्यावरण और हमारे द्वारा फैलाई गई गंदगी, प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में कुछ पता ही नहीं है। और यही कारण है, जिसकी वजह से आज प्रकृति और उसका सौंदर्य (Environment day theme) नष्ट होता जा रहा है। यही कारण है कि, आज के दौर में जनता को प्रकृति और हमारी वजह से प्रकृति को होने वाले नुकसानों के बारे में जागरुक करवाना होगा। इसी उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं, यहां देखें इस दिन से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

World Environment Day Date, कब मनाते हैं विश्व पर्यावरण दिवस

हर साल 5 जून की तारीख को विश्वभर में पर्यावरण दिवस के रूप में बड़ी ही धूम-धाम से मनाते हैं। इस दिन के उपलक्ष में विश्व भर की अलग अलग जगहों पर पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, अथवा लोगों को प्रकृति के प्रति जागरुक भी किया जाता है।

पर्यावरण दिवस का इतिहास क्या है, World Environment Day History

5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस, जनता को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरुक करने के उद्देश्य से शुरु किया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1972 में लॉन्च किए गए इस दिन को हर देश बहुत सजगता से मनाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा लॉन्च किए गए इस दिन को सबसे पहले स्वीडन के स्टॉकहोम द्वारा मनाया गया था। साल 1972 में स्टॉकहोम में पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जिसमें उस वक्त करीब 119 देशों ने शिकरत की थी।

Why is World Environment day celebrated

हर साल 5 जून को विश्व भर के लोगों द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, इसको मनाने के पीछे का उद्देश्य साफ है। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि, बिना साफ-सुथरे पर्यावरण के प्राणी मात्र का जीना मुमकिन ही नहीं है। और लगातार बढ़ रहे प्रदुषण और पेड़ों के कटाई, जंगल नष्ट होने के कारण अच्छी गुणवत्ता वाली हवा में सांस लेना दुभर हुआ जा रहा है। पर्यावरण को और खराब होने से बचाने के लिए ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जिस दिन देश दुनिया के लोग मिलकर प्रकृति को बचाने से रास्ते निकालते हैं, तथा जागरुकता कार्यक्रम चलाते हैं।

World Environment day theme, विश्व पर्यावरण दिवस की थीम क्या है

विश्व पर्यावरण दिवस पर हर साल कुछ न कुछ नई थीम होती है, साल 2023 की थीम है, 'Solutions to Plastic Pollution' यानि की इस बार के सम्मेलन में प्लास्टिक से होने वाले प्रदुषण पर खास ध्यान दिया जाएगा अथवा उसे कम करने के लिए बहुत से रास्ते खोजे जाएंगे।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article