लाइफस्टाइल

World Bicycle Day Quotes in Hindi: विश्व साइकिल दिवस के मौके पर अपनों के साथ शेयर करें ये कोट्स, यहां से चुन चुन कर भेजें प्रेरणादायक विचार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 3, 2025, 06:09 AM IST

World Bicycle Day Quotes in Hindi: आज विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day 2025) मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर यहां से अपनों के साथ शेयर करें विश्व साइकिल दिवस के प्रेरणादायक विचार, कोट्स हिंदी में।

Image

Untitled design (12)

World Bicycle Day Quotes in Hindi: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) हर साल 3 जून को मनाया जाता है। यह दिन साइकिल के महत्व को उजागर करने के लिए समर्पित है, जो एक सरल, किफायती, विश्वसनीय, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का साधन है। यह स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में साइकिल की भूमिका पर भी जोर देता है।

विश्व साइकिल दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2018 में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में घोषित किया था। यह पहल तुर्कमेनिस्तान सरकार द्वारा की गई थी। इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से अपनाया था। प्रोफेसर लेस्जेक सिबिल्स (Leszek Sibilski) ने इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद से इसे हर साल 3 जून को मनाया जाता है। ऐसे में जब आज विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है तो आप अपनों के साथ ये कोट्स शेयर कर सकते हैं।

World Bicycle Day Quotes in Hindi

  1. सड़क पर जब साइकिल उतरती है, तब पर्यावरण मुस्कुराता है।
  2. साइकिल चलाना सिर्फ व्यायाम नहीं, यह प्रकृति से प्रेम जताने का एक तरीका है।
  3. साइकिल हर कदम पर यह सिखाती है कि गति मायने रखती है, लेकिन संतुलन उससे भी ज़्यादा मायने रखता है।
  4. साइकिल जीवन की असल सच्चाई को बताकर हमें निरंतर चलते रहने के लिए प्रेरित करता है।
  5. साईकिल के हर पैडल के साथ एक नया सफर शुरू होता है – जो हमें सिखाता है जीवनभर स्वास्थ्य रहना।
  6. साइकिलिंग हार्ट हेल्थ, वजन नियंत्रण और तनाव प्रबंधन में सहायक होती है।
  7. विश्व साइकिल दिवस पर आइए समाज को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें।
  8. साइकिल पर सवारी करने वाला हर व्यक्ति सादगी का सारथी है।
  9. साइकिल किसी गरीब का नहीं बल्कि संघर्ष का सच्चा प्रतीक है।
  10. साइकिल का पहिया जितना घूमेगा, याद रखना उतना ही पर्यावरण स्वच्छ होगा।
  11. “साइकिल चलाओ, अपने शरीर को मजबूत बनाओ।”
  12. “जो खुद को बदलना चाहता है, वो साइकिल चलाने से शुरुआत करता है।”
  13. “साइकिल के दोनों पहिए वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी की तरह होते है, जो जब तक साथ चलेंगे सफर सुहाना कटेगा।”
  14. “साइकिल चलाकर अपने शरीर का मजबूती से विकास करें, आलस का मिलकर आओ विनाश करें।”
  15. “साइकिल सरलता का एक ऐसा प्रतीक है, जिसने इंसानों को सफर का आनंद लेना सिखाया है।”
  16. “साइकिल चलाकर आप पर्यावरण को दूषित होने से बचा सकते हैं, जिम्मेदार नागरिक बनें।”
Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article