Women's Day 2024 Special Chocolate Cake Step By Step Recipe In Hindi -
चॉकलेट केक बनाने की सामग्री -
1) 1 कप मैदा
2) 1 कप पिसी चीनी
3) 1 चम्मच बेकिंग सोडा
4) 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
5) आधा कप कोको पाउडर
6) 1 चम्मच कॉफी पाउडर
7) आधा चम्मच नमक
8) आधा कप गर्म पानी
9) आधा कप तेल
10) आधा कप ठंडा दूध
11) एक फेंटा हुआ अंडा
12) एक चम्मच वनीला एसेंस

how to make chocolate cake at home
चॉकलेट केक बनाने का तरीका -
1) इस केक को हमें ओवन में बनाना है, इसलिए सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहिट कर लें और बेकिंग टिन जिसमें केक बनाना है, उसमें थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें।
2) अब केक का बैटर तैयार करें। इसके लिए एक बर्तन में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कॉफी पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स करें और रख दें।
3) इस बीच आप एक कटोरी में तेल और गर्म पानी को डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें ठंडा दूध और वनीला एसेंस डालें। इसके बाद इसमें फेंटा हुआ अंडा डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
4) अब इस लिक्विड को मैदे वाली सामग्री में डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद चिकनाई लगी बेकिंग टिन में ये सारी सामग्री डाल दें। इसके बाद इस टिन को ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर करीब 40 मिनट तक बेक करें।
5) इसके बाद इसमें एक टूथपिक डालकर चेक करें। अगर टूथपिक में ये केक चिपक जाए तो समझिए थोड़ा और पकाना है। अगर टूथपिक एकदम साफ होकर बाहर निकले तो समझिए केक बेक हो चुका है।
6) तैयार है आपका चॉकलेट केक। अगर आप इस नमी वाला बनाना चाहते हैं तो इस पर चॉकलेट सिरप डाल सकते हैं। इसे अच्छी तरह से चॉकोचिप्स से डेकोरेट करें और महिला दिवस का सरप्राइज दें। अगर आप अंडा नहीं खाते हैं तो उसे स्किप भी कर सकते हैं।
