लाइफस्टाइल

Women's Day: मोदी सरकार की ताकतवर मंत्री हैं ये महिलाएं, देश ही दुनिया भर में बजता है इनका डंका

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 7, 2023, 02:16 PM IST

International Women's day: आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं वोटर तो रहीं लेकिन लीडर नहीं बन सकीं लेकिन अब एक बदली हुई तस्वीर नजर आती है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 11 महिला मंत्री हैं जिनकी गिनती देश की ताकतवर महिलाओं में होती है।

Image

Women's Day: मोदी सरकार की ताकतवर मंत्री हैं ये महिलाएं, देश ही दुनिया भर में बजता है इनका डंका

International Women's day 2023: समाज महिलाओं के उत्थान की बात करता है लेकिन जब महिलाओं की भागीदारी की बात आती है तो कुछ चुनिंदा क्षेत्र ही उनके लिए बेहतर माने जाते हैं। आज हम देखते हैं कि महिलाओं क्षेत्र की बाध्यता पार कर रही हैं और नए मुकाम हासिल कर रही हैं। देश की राजनीति में भी महिलाओं की हालत सुखद नहीं रही। आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं वोटर तो रहीं लेकिन लीडर नहीं बन सकीं। हालांकि अब तस्वीर बदली नजर आने लगी है।

एक समय हुआ करता था जब देश में महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व काफी कम हुआ करता था लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कुल 78 मंत्रियों में 11 महिला मंत्री शामिल हैं। मोदी 2.0 के कार्यकाल में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में भी महिलाओं की भागीदारी को पहले से अधिक किया गया है। महिला दिवस (International Women's day 2023) के अवसर पर आज हम मोदी सरकार की कुछ ऐसी ही महिला मंत्रियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनके नाम और काम का डंका देश ही नहीं दुनिया भर में बज रहा है।

निर्मला सीतारमण

भारतीय जनता पार्टी की राज्य सभा सांसद और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2017 से लेकर अभी तक केन्द्रीय कैबिनेट में मंत्री हैं। 2017 में निर्मला सीतारमण को देश का रक्षा मंत्री बनाया गया था और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल 2019 में सीतारमण को केन्द्रीय वित्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

स्मृति ईरानी

अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद और तेज-तर्रार मंत्री के रूप में पहचानी जाने वाली केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं। टीवी अदाकारा से राजनीति में शिखर छूने वाली स्मृति ईरानी मोदी सरकार की सबसे ताकतवर मंत्रियों की सूची में हैं।

मीनाक्षी लेखी

दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर रहीं हैं।

कुल 11 महिला मंत्री

मोदी सरकार में कुल 11 महिला मंत्री इस समय देश के अलग-अलग मंत्रालयों के काम का निर्वाह बड़े ही शानदार तरीके से कर रही हैं। जो भारत के लगातार महिला सशक्तिरण के लिए उठाए गए कदमों का ही परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण, महिला और बाल विकास मंत्री के रूप में स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, रेणुका सिंह, अनुप्रिया पटेल, मीनाक्षी लेखी, शोभा कारणदलजे, दर्शना जरदोश, अन्नपूर्णा देवी, प्रतिभा भौमिक और भारती पवार शामिल हैं।

नाम पद का नाम

  1. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री
  2. स्मृति ईरानी महिला और बाल विकास मंत्री
  3. साध्वी निरंजना ज्योति खाद्य प्रसंसकरण उद्योग (राज्य मंत्री)
  4. रेणुका सिंह सरुता आदिवासी मामलों की (राज्य मंत्री)
  5. अनुप्रिया पटेल वाणिज्य और उद्योग (राज्य मंत्री)
  6. मीनाक्षी लेखी विदेश (राज्य मंत्री)
  7. शोभा कारणदलजे कृषि (राज्य मंत्री)
  8. दर्शना जरदोश रेल (राज्य मंत्री)
  9. अन्नपूर्णा देवी शिक्षा (राज्य मंत्री)
  10. प्रतिभा भौमिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता (राज्य मंत्री)
  11. भारती पवार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण (राज्य मंत्री)
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article