लाइफस्टाइल

Woolen Clothes Care: इस तरीके से करें ऊनी कपड़ों की देखभाल, कपड़े दिेखेंगे नए जैसे

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 11:45 PM IST

Woolen Clothes care: सर्दियों के मौसम में पहने जाने वाले गरम या ऊनी कपड़े इतने नाजुक होते हैं कि उन्हें पहनने और स्टोर करते वक्त कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी होता है। इन कपड़ों की केयर करना चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन कुछ सही गाइड के जरिए आप अपने कपड़ों की सही तरीके से देखभाल कर सकते हैं।

Image

इस तरीके से ऊनी कपड़ों को खराब होने से बचाएं ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • गरम कपड़ों की देखभाल बड़ी चुनौती का काम होता है
  • ऊनी कपड़ों को लंबे समय तक नया बनाए रखने के ट्राई करें ये टिप्स
  • यदि इनका ख्याल ठीक से न रखा जाए तो जल्दी पुराने दिखने लगते हैं

Woolen Clothes care: ठंड से बचाने में ऊनी कपड़े हमारी काफी मदद करते हैं, हालांकि गर्म कपड़ों की ठीक तरीके से देखभाल नहीं होने पर यह एक से दो बार उपयोग में लाए जाने के बाद ही इनका आकार छोटा हो सकता है और कभी-कभी रंगों में भी डिफरेंस नजर आने लगते हैं। अगर आप अपने कपड़ों से सालों साल चलने की चाह रखते हैं तो इसके लिए आपको अपने कपड़े की सही देखभाल करनी भी जरूरी है। गर्म कपड़ों को धोने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें जो आपके ऊनी कपड़ों को नए बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।

जरूरी टिप्स-

कपड़े पर लगे लेबल के दिशा निर्देशों का पालन करें-

ऊनी कपड़ों को जब भी आप पहन कर धोने जा रहे हो तो उस पर लगे हुए लेबल पर लिखे हुए दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें। ताकि यह समझ सके कि आपका कपड़ा किस तरीके की धुलाई की मांग करता है। अगर आपने इस बात को अनदेखा करते हुए उसे गलत तरीके से धोते हैं तो इसका नतीजा भी गलत ही निकल कर आएगा क्योंकि हर कपड़े का फैब्रिक अलग होता है और उसके धोने का तरीका भिन्न होता है। इसलिए कपड़े को धोने से पहले उसके लेबल पर लिखे हुए इंस्ट्रक्शन को जरूर पढ़ें।

ऊनी कपड़ों को ज्यादा न रगड़ें-

ऊनी कपड़े काफी सॉफ्ट और नाजुक होते हैं। इसलिए इनको अधिक रगड़ने से बचें कोशिश करें कि हमेशा गर्म कपड़ों को हाथ से ही साफ करें। वहीं, इन कपड़ों को ड्रायर से सुखाने से भी बचना चाहिएं, क्योंकि इलेक्ट्रिक मशीन से ऊनी कपड़ों को सुखाने पर यह ढीले पड़ने लगते हैं।

ऊनी कपड़ों को आयरन करने से बचें या इसके लिए अलग तरीके के आयरन मार्केट में मिलते हैं। आप उनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सामान्य आयरन ऊनी कपड़ों के लिए उपयोग में ना लाएं, क्योंकि इससे ऊनी कपड़ों का फैब्रिक कमजोर हो सकता है या इनका आकार भी बिगड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article