लाइफस्टाइल

कौन हैं अलाना पांडे?, खूबसूरती में बी-टाउन हसीनाओं को भी देती हैं मात, सैयारा एक्टर से है खास कनेक्शन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 29, 2025, 01:59 PM IST

फिल्म सैयारा से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अहान पांडे हर तरफ छाए हुए हैं। लेकिन उनके अलावा अलाना पांडे भी इस वक्त खूब चर्चा में है। उनकी खूबसूरती की हर तरफ चर्चा हो रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन है अलाना पांडे।

Image

कौन हैं अलाना पांडे (Image: Instagram)

हाल ही में सिनेमाघरों में मोहित सुरी की फिल्म सैयारा रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद भी आ रही है। इस फिल्म के रील्स भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस फिल्म का क्रेज यंगस्टर्स के बीच खूब देखने को मिल रहा है। इस फिल्म से अहान पांडे ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को दीवाना बनाने वाले अहान के कई रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ रील्स ऐसे भी वायरल हुए हैं जिनमें उनकी फैमिली भी नज़र आ रही है। उनकी फैमिली से सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बहन अलाना पांडे की हो रही है। अब फैंस जानना चाहते हैं कि अलाना पांडे कौन हैं।

कौन हैं अलाना पांडे?

अलाना पांडे अनन्या पांडे के चचेरी बहन और अहान पांडे की सगी बहन हैं। वो भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनके चर्चे रहते हैं। अलाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज एंड वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अलाना खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती हैं। अलाना खूबसूरत होने के साथ साथ काफी स्टाइलिश भी हैं। उनके स्टाइलिश लुक्स अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। यहां देखें उनके कुछ क्लासी लुक्स।

क्लासी और बोल्ड लुक

गोल्डन कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में अलाना पांडे काफी स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने पैरों में प्वाइंटेड हील्स पहनकर इस लुक को निखारा है। वहीं हाथों में एक छोटा सा बैग कैरी किए अलाना कमाल की लग रही हैं। खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

पर्ल टॉप विद स्कर्ट

अलाना पांडे का ये लुक भी काफी स्टाइलिश है। ऑफ व्हाइट स्कर्ट के साथ उन्होंने पर्ल से बनी टॉप कैरी की है। व्हाइट ज्वैलरी के साथ उन्होंने अपने इस लुक को एक्सेसराइज किया है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article