लाइफस्टाइल

बालों के लिए कौन सा तेल है सबसे अच्छा, काले, घने और मजबूत बालों के लिए लगाएं ये 3 हेयर ऑयल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 12, 2024, 03:50 PM IST

Oils For Hair: बालों का झड़ना इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। इससे कई लोग परेशान हैं। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने और बालों को लंबा करने के लिए तेल लगाना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जो बालों के लिए बेस्ट माना जाता है।

Image

Hair oil For Hair

Oils For Hair: बालों को लंबा और घना बनाने के लिए तेल लगाना बेहद जरूरी है। कुछ लोग बालों में नारियल तेल लगाते हैं तो कुछ बादाम का तेल तो कुछ सरसों का तेल लगाना पसंद करते हैं। तेल लगाने से बालों को जरूरी पोषण मिलता है। इसलिए आपने देखा होगा कि अक्सर मम्मी, दादी, नानी बालों में तेल लगाने की सलाह देती हैं। क्योंकि तेल लागने से बाल स्वस्थ रहते हैं। लेकिन इन दिनों ज्यादातर लोग तेल लगाने से बचते हैं, जिसकी वजह से बालों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको 3 ऐसे हेयर ऑयल के बारे में बताने जा रहे हैं जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ काफी तेजी से होती है और बाल लंबे और घने होते हैं।

बालों को घना बनाने के लिए इस तेल का करें इस्तेमाल

नारियल तेल (Coconut Oil)

नारियल तेल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे बालों को जरूरी पोषण मिलता है जिससे बाल लंबे, घने और काले होते हैं। बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए नारियल के तेल को सबसे असरदार माना जाता है। इसके लिए रोजाना 2-3 बार नारियल तेल से बालों की मसाज करें। इससे बाल मॉइश्चराइज होंगे और बालों की ग्रोथ तेजी से होगी।

भृंगराज का तेल (Bhringraj oil)

घने और लंबे बालों के लिए भृंगराज का तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो बालों की लंबाई बढ़ाने में सहायक हैं। भृंगराज के तेल का इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना भी कम होता है। जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ होते हैं।

शिकाकाई तेल (Shikakai Oil)

बालों की ग्रोथ के लिए शिकाकाई का तेल लगाना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। शिकाकाई का तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है और बाल तेजी से बढ़ते हैं। इसमें विटामिन ए, सी और ई होता है जो बालों को भरपूर पोषण देता है। ऐसे में इस तेल का इस्तेमाल जरूर करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article