लाइफस्टाइल

गर्मियों में बालों के लिए कौन सा तेल है फायदेमंद? जावेद हबीब से जानिए कैसे करें बालों की सही देखभाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 21, 2023, 07:38 PM IST

बालों की सेहत को लेकर मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने कुछ टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी में चिपचिपाहट और गर्मी की वजह से लोग बालों में तेल लगाने से बचते हैं। लेकिन पसीना, धूल, गर्मी बालों को कमजोर कर देते हैं। इसलिए तेल लगाना भी जरूरी है।

Image

गर्मियों में बालों के लिए कौन सा तेल है फायदेमंद (Source:istock)

Oils for Hair care: बालों की सही देखभाल से ही बाल स्वस्थ, घने, चमकदार और लंबे हो सकते हैं। बालों के विशेषज्ञ हमेशा यही कहते हैं कि बालों की सेहत बनाए रखने के लिए तेल और शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। सर्दियों में लोग बालों में आसानी से तेल लगा लेते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में कुछ लोग इसे लेकर भ्रमित रहते हैं कि क्या गर्मियों में बालों में तेल लगाना चाहिए या नहीं। बालों की सेहत को लेकर मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने कुछ टिप्स दिए हैं।

उन्होंने कहा कि गर्मी में चिपचिपाहट और गर्मी की वजह से लोग बालों में तेल लगाने से बचते हैं। लेकिन पसीना, धूल, गर्मी बालों को कमजोर कर देते हैं। इसलिए तेल लगाना बेहद जरूरी है। इससे पहले यह जान लेना बेहद जरूरी है कि इस मौसम में कौन सा तेल आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। बालों के विशेषज्ञ जावेद हबीब एक खास तेल के बारे में बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल गर्मियों में हर किसी को करना चाहिए।

गर्मी के मौसम में बालों को स्वस्थ रखने वाला अगर कोई तेल है तो वह सरसों का तेल है। इस तेल को लगाने से बाल अधिक चमकदार और चिकने होते हैं। इसके लिए बालों को धोने से 1-2 घंटे पहले थोड़ा सा सरसों का तेल लगाएं और फिर हेयर वॉश कर लें।

दरअसल, सरसों का तेल ओमेगा-3, ओमेगा-6 और फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बालों की मजबूती और जीवन शक्ति को बढ़ाने का काम करता है। खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले सरसों के तेल में एंटी-डैंड्रफ गुण होते हैं। इस तेल को बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। यह स्कैल्प की खुजली से भी राहत दिलाता है।

गर्मियों में बालों में तेल लगाना कितना अच्छा है?

बालों के विशेषज्ञ जावेद हबीब गर्मियों में बालों को स्वस्थ रखने के प्राकृतिक तरीके बता रहे हैं। उनका कहना है कि गर्मियों में भी बालों को कंडीशनिंग की जरूरत होती है। क्‍योंकि इस मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्‍या हो जाती है, जिसका असर शरीर के साथ-साथ बालों पर भी पड़ता है। इसलिए बालों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है। तेल न लगाने से बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article