लाइफस्टाइल

Best Fruit Peel For Face: कचरा समझकर न फेंके फल का छिलका, ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे आएगा काम

Best Fruit Peel For Face (चेहरे पर कौन सा छिलका लगाना चाहिए): फल खाना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। हालांकि इसके छिलके के भी कई फायदे हैं। खासतौर से स्किन के लिए.. यहां देखें आखिर ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर किन फलों के छिलके लगाना बेस्ट हो सकता है।

Image

Fruit Peel For Face

Best Fruit Peel For Face (चेहरे पर कौन सा छिलका लगाना चाहिए): फलों का सेवन हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा होता है, वहीं ग्लोइंग स्किन के लिए भी फल खाना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि न केवल फल खाना बल्कि फलों के छिलकों को यूज करना भी काफी असरदार माना जाता है। जिन छिलकों को आप कचरा समझकर फैंक देते होंगे, उन्हीं छिलकों का अगर आप सही ढंग से इस्तेमाल करें तो निखरी, बेदाग त्वचा पा सकते हैं। इन छिलकों में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्राकृतिक एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो चेहरे की त्वचा को निखारने, दाग-धब्बों को कम करने और रंगत साफ करने में मदद करते हैं। देखें कौन से ऐसे फल हैं, जिन फलों के छिलके आप स्किन पर लगा सकते हैं।

Fruit Peel For Face

केले का छिलका

केले के छिलके में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो कील, मुंहासों से लेकर झुर्रियां कम करने में मदद कर सकते हैं।

संतरे का छिलका

संतरे के छिलके में सिट्रिक एसिड और विटामिन-सी होता है, जो त्वचा के डेड सेल्स हटाकर रंगत निखारता है।

सेब का छिलका

सेब के छिलके में कोलेजन बूस्ट करने वाले तत्व होते हैं, जो त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।

नींबू का छिलका

नींबू के छिलके में विटामिन-सी और एसिडिक गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बे हल्के करते हैं।

अनार का छिलका

अनार के छिलके एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं और त्वचा को टाइट करने में मदद करते हैं।

फलों के छिलके काफी नेचुरल और किफायती होते हैं। ऐसे में अगर आप स्किन के लिए कुछ प्राकृतिक रेमेडी करना चाहते हैं। तो इन फलों के छिलकों का इस्तेमाल करना असरदार हो सकता है। इससे बिना केमिकल के आपकी त्वचा की रंगत सुधर जाएगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article