लाइफस्टाइल

अगर बालों में तेल न लगाया जाए तो क्या होगा? , जान लें हेयर ऑयलिंग न करने से होने वाले नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 29, 2025, 02:26 PM IST

अगर आप अपने बालों में तेल नहीं लगाते हैं, तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तेल बालों और स्कैल्प को पोषण देता है और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बालों में तेल न लगाने से क्या होता है।

Image

अगर बालों में तेल न लगाया जाए तो क्या होगा (Image: istock)

बालों को काला, लंबा और घना बनाने के लिए तेल लगाना बेहद जरूरी है। कुछ लोग रोजाना अपने बालों में तेल लगाते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बालों में हफ्ते में तेल लगाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बालों में तेल लगाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर बालों में तेल न लगाया जाए तो क्या होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं बालों में तेल न लगाने से क्या होता है।

अगर बालों में तेल न लगाया जाए तो क्या होगा

बेजान और रूखे बाल

तेल बालों को नमी प्रदान करता है और उन्हें हाइड्रेटेड रखता है। तेल न लगाने से बाल रूखे, बेजान होकर टूटने लगते हैं। इस तरह की समस्या का ज्यादा असर उन लोगों पर होता है जो हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं।

कम हो जाती है चमक

तेल बालों की क्यूटिकल को चिकना करने में मदद करता है, जिससे बाल चमकदार और मुलायम दिखते हैं। तेल न लगाने से बाल अपनी नेचुरल चमक खो देते हैं और डल और बेजान दिखने लगते हैं।

हेयरफॉल

बालों का तेल आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और खनिजों के साथ बालों के शाफ्ट को पोषण देता है। इन पोषक तत्वों के बिना, बाल समय के साथ कमजोर हो सकते हैं, जिससे दोमुंहे बाल और बाल पतले होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पोषक तत्वों की कमी से बालों का बढ़ना भी धीमा हो सकता है और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article