Difference Between Chiffon And Georgette (शिफॉन और जॉर्जेट में क्या अंतर होता है): फैशन की दुनिया में शिफॉन और जॉर्जेट दो ऐसे फैब्रिक्स हैं जो अक्सर लोगों को कंफ्यूज कर देते हैं। दोनों ही हल्के, फ्लोइंग और एलिगेंट लगते हैं, लेकिन इनमें कुछ महत्वपूर्ण अंतर होते हैं जो इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं। अगर आप भी इन दोनों फैब्रिक्स के बीच अंतर जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हालांकि दोनों के बीच का मुख्य अंतर जानने के साथ साथ ये जानना भी जरूरी है कि, गर्मियों में पहनने के लिए दोनों ही बहुत अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में यहां देखें आपके लिए शिफॉन या जॉर्जेट कौन सा फैब्रिक अच्छा हो सकता है।
बनावट और टेक्सचर
शिफॉन: शिफॉन एक बहुत ही हल्का, ट्रांसपेरेंट और मुलायम कपड़ा होता है। इसकी बुनाई ढीली होती है, जिससे यह हवादार और फ्लोइंग लगता है। हालांकि इसका बेस थोड़ा रफ होता है, जिसे 'क्रेप' टेक्सचर कहा जाता है।
जॉर्जेट: जॉर्जेट भी हल्का और फ्लोइंग होता है, लेकिन यह शिफॉन की तुलना में थोड़ा भारी और कम ट्रांसपेरेंट होता है। इसका टेक्सचर शिफॉन जैसा ही क्रेपी होता है, लेकिन यह ज्यादा मैट और सॉफ्ट लग सकता है।
स्ट्रेच और लचीलापन
शिफॉन: शिफॉन में स्ट्रेच कम होता है और यह थोड़ा नाजुक होता है। इसे सिलते समय ज्यादा केयर की जरूरत होती है क्योंकि यह आसानी से फट सकता है।
जॉर्जेट: वहीं जॉर्जेट फैब्रिक शिफॉन की तुलना में ज्यादा लचीला और ड्युरेबल होता है। इसमें थोड़ा स्ट्रेच होता है, जिससे यह बॉडी के हिसाब से आसानी से ढल जाता है।
ड्रेप और फॉल
शिफॉन: शिफॉन का फॉल बहुत ही सॉफ्ट और फ्लोई स्टाइल का होता है, जिससे यह साड़ियों, स्कर्ट्स और ड्रेसेस में खूबसूरत लुक देता है।
जॉर्जेट: जॉर्जेट का ड्रेप शिफॉन से थोड़ा स्टिफ (कड़ा) होता है, लेकिन फिर भी यह अच्छी तरह फ्लो करता है। यह सलवार सूट और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के लिए बेहतर माना जाता है।
देखभाल और मेंटेनेंस
शिफॉन: शिफॉन को हैंड वॉश करना चाहिए या माइल्ड डिटर्जेंट से मशीन वॉश करना चाहिए। इसे ड्रायर में नहीं सुखाना चाहिए, नहीं तो यह सिकुड़ सकता है।
जॉर्जेट: जॉर्जेट भी डेलिकेट होता है, लेकिन यह शिफॉन से थोड़ा ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है। इसे भी हैंड वॉश या जेंटल मशीन वॉश करना बेहतर होता है।
अगर आपको बहुत हल्का, हवादार और फ्लोइंग फैब्रिक चाहिए, तो शिफॉन बेहतर विकल्प है। वहीं, अगर आप थोड़ा ज्यादा ड्युरेबल, अच्छे शेप वाला और स्ट्रेचेबल फैब्रिक चाहते हैं, तो जॉर्जेट बेस्ट रहेगा। दोनों ही फैब्रिक्स अपनी-अपनी खूबियों के लिए पसंद किए जाते हैं और सही केयर के साथ लंबे समय तक चलते हैं।
