पार्टी में जाते वक्त ग्लोइंग स्किन और दाग-धब्बे छिपाने के लिए लोग फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार बहुत ज्यादा मेकअप करने का मन नहीं होता। इस वजह से लोग बीबी और सीसी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि ये बीबी और सीसी क्रीम होता क्या है और इन दोनों के बीच अंतर क्या होता है।
दरअसल, बीबी (BB) और सीसी (CC) क्रीम दोनों ही स्किन केयर और मेकअप कॉम्बिनेशन के लिए किया जाता है। लेकिन दोनों के बीच काफी फर्क होता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं दोनों के बीच क्या अंतर होता है।
BB क्रीम क्या होती है?
बीबी क्रीम का मतलब होता है ब्यूटी बाम। इसमें हल्का फाउंडेशन और मॉइस्चराइज होता है। जो स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ साथ धूप से भी बचाता है।
BB क्रीम के फायदे
इसमें हाइड्रेटिंग और एसपीएफ होता है जो स्किन को धूप से बचाता है।
वहीं इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे हल्के होते हैं।
इसके अलावा ये डल और ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन अच्छी होती है।
CC क्रीम क्या होती है?
सीसी क्रीम का मतलब होता है कलर करेक्टिंग।
इसके इस्तेमाल से स्किन टोन लाइट होती है।
सीसी क्रीम के फायदे
सीसी क्रीम का इस्तेमाल करने से रेडनेस और डार्क स्पॉट्स जैसी समस्या कम होती है।
इसके इस्तेमाल से ऑयली स्किन की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
सीसी क्रीम में एसपीएफ होता है जो स्किन को UV किरणों से बचाता है।
