सोमवार का नाम सुनते ही कई लोगों के चेहरे उतर जाते हैं। वीकेंड खत्म होने का अफसोस, अधूरे कामों का दबाव और नई जिम्मेदारियों की लंबी लिस्ट... ऐसे में मंडे अक्सर सबसे भारी दिन लगने लगता है। लेकिन अगर यही सोमवार आपके पूरे हफ्ते का सबसे अच्छा दिन बन जाए तो? आजकल सोशल मीडिया पर 'मंडे रिसेट' तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - तनाव दूर करने के लिए लोग क्यों अपना रहे हैं Sound Healing?
हालांकि यह कोई नया रूल, चैलेंज या कोई बहुत ही कठिन रूटीन नहीं है। यह सिर्फ खुद को यह याद दिलाने का तरीका है कि हर नया हफ्ता एक 'रीस्टार्ट बटन' लेकर आता है। दिलचस्प बात यह है कि मंडे रिसेट का मतलब ज्यादा काम करना नहीं, बल्कि सही तरीके से शुरुआत करना है। जब आप हफ्ते के पहले दिन अपने दिमाग, घर और समय को थोड़ा व्यवस्थित कर लेते हैं, तो बाकी छह दिन भी काफी आसान महसूस होने लगते हैं।

Monday Reset
मंडे रिसेट क्या होता है
अगर आसान भाषा में समझें, तो मंडे रिसेट का मतलब है हफ्ते की शुरुआत बिना भागदौड़ के, थोड़ी तैयारी और थोड़ी स्पष्टता के साथ करना।
इसे ऐसे समझिए...
जैसे मोबाइल कभी-कभी धीमा चलने लगता है और उसे रीस्टार्ट करने के बाद वह बेहतर काम करने लगता है। ठीक वैसे ही हमारा दिमाग भी लगातार काम, तनाव और उलझनों से भर जाता है। मंडे रिसेट उसी दिमाग को थोड़ा व्यवस्थित करने का मौका देता है। मंडे रिसेट का मतलब सुबह 5 बजे उठना, दो घंटे वर्कआउट करना, महंगी कॉफी पीना और पूरी डायरी भर देना है बिल्कुल भी नहीं है। बल्कि असल में मंडे रिसेट है, नए हफ्ते के लिए मात्र 15-20 मिनट की तैयारी है, जिससे आपकी बॉडी थोड़े रूटीन में आ जाए।
5 काम जो आपका पूरा हफ्ता बदल सकते हैं
1. फिर टू-डू लिस्ट बनाएं
कामों की लंबी लिस्ट बनाने से पहले एक कागज पर लिखिए कि इस हफ्ते आपको सबसे ज्यादा किस बात की चिंता है। अक्सर दिमाग में घूमती बातें लिख देने से आधा तनाव वैसे ही कम हो जाता है।
2. सिर्फ तीन जरूरी चीजें तय करें
हर दिन 20 काम पूरे करना जरूरी नहीं है। इस हफ्ते के सिर्फ तीन सबसे जरूरी लक्ष्य तय करें। बाकी छोटे काम बाद में भी हो सकते हैं। यही तरीका आपको लगातार मोटिवेट रखता है।
3. कमरे का एक कोना सेट करें
सोमवार वाले दिन लोगों को लगता है कि, आज पूरा घर साफ कर लें। लेकिन सफाई के दबाव में मत आएं, सिर्फ अपनी स्टडी टेबल, अलमारी का एक हिस्सा या बेडसाइड साफ कर दीजिए। कई बार छोटी-सी साफ जगह भी दिमाग को हल्का महसूस कराती है।

Monday Morning Motivation
4. अपने लिए भी समय ब्लॉक करें
हम मीटिंग, ऑफिस और बच्चों के स्कूल का समय तो लिख लेते हैं, लेकिन खुद के लिए समय तय नहीं करते। मंडे रिसेट में 20 मिनट सिर्फ अपने नाम कर दीजिए। चाहे वह किताब पढ़ना हो, टहलना हो या बिना फोन के चाय पीना।
5. एक सवाल जरूर पूछिए
हर सोमवार खुद से एक सवाल हर किसी को पूछना चाहिए कि, इस हफ्ते मुझे क्या शुरू करना है, और किस बात को भूल जाना है या छोड़ देना है?
अगर इस सोमवार आप सिर्फ पानी ज्यादा पी पाए, समय पर सो पाए या एक जरूरी काम पूरा कर पाए, तो वही आपकी अच्छी शुरुआत है। इस बात को समझना चाहिए कि, छोटी जीतें ही बड़े बदलाव लाती हैं। और हर मंडे कुछ नया शुरू करने का बेहतरीन मौका होता है। इसलिए सोमवार को बोझ मत मानिए और पॉजिटिव अंदाज के साथ अपना दिन शुरू करें।
