लाइफस्टाइल

फ्रिज सिगरेट के फेर में पड़ी Gen Z, जानिए आखिर क्या है ये Fridge Cigarette, क्यों युवाओं के बीच पॉपुलर हो रहा ये ट्रेंड

Fridge Cigarette: इसके नाम में ‘सिगरेट’ शब्‍द का इस्‍तेमाल जरूर हो रहा है, लेकिन इसका सिगरेट पीने से कोई लेना-देना नहीं है। इस ट्रेंड को Gen Z अपना रही है। इससे उनका तनाव कम होता है और सुकून का एहसास होता है।

Image

फ्रिज सिगरेट के फेर में पड़ी Gen Z, जानिए आखिर क्या है ये Fridge Cigarette, क्यों युवाओं के बीच पॉपुलर हो रहा ये ट्रेंड (Photo: iStock)

(Warning: सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। यह कर्क रोग को जन्म देता है।)

What is Fridge Cigarette: आज की युवा जनरेशन जो कुछ भी करती है वह ट्रेंड बन जाता है। दरअसल ये Gen Z अपनी हर छोटी बड़ी बात सोशल मीडिया पर शेयर करती है। सोशल मीडिया पर आने के बाद ये तेजी से वायरल होती है। वायरल होते-होते कुछ ना कुछ नया ट्रेंड बन जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक ट्रेंड वायरल हो रहा है जिसे फ्रिज सिगरेट कहा जा रहा है। इस ट्रेंड को Gen Z अपना रही है। आइए समझते हैं कि क्या है फ्रिज सिगरेट।

आपको बता दें क‍ि इसके नाम में ‘सिगरेट’ शब्‍द का इस्‍तेमाल जरूर हो रहा है, लेकिन इसका सिगरेट पीने से कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल आज कल के युवा काम करने के दौरान या फिर टीवी देखने के बीच उठते हैं और फ्रिज से कोई ठंडी सॉफ्ट ड्रिंक निकालते हैं और पीते हैं। उनका दावा है कि ऐसा करने से उनका तनाव कम होता है और सुकून का एहसास होता है।

सोशल मीडिया पर फ्रिज सिगरेट नाम से वायरल हो रहे वीडियोज को देखने से पता चलता है कि फ्रिज से सॉफ्ट ड्रिंक की कैन निकालकर उसे इस तरह खोला जाता है जैसे कोई सिगरेट जला रहा हो। वीडियो बनाने वाले मानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक खोलने की आवाज (हिस्स्स...), उसका फिज्‍ज और वो एक छोटा-सा ठहराव एक खास एहसास देता है।

फ्रिड सिगरेट ट्रेंड को फॉलो करने वाले युवा कहते हैं कि ये आदत एक तरह का डिजिटल स्मोक ब्रेक बन गई है। इसमें कोई धुआं नहीं होता, लेकिन ठंडा ड्रिंक पीने का फील सिगरेट पीने जैसा 'सुकून’ देता है। उनका मानना है कि जैसे बहुत से लोग स्ट्रेस या तनाव दूर करने के लिए ब्रेक में सिगरेट पीते हैं उसी तरह से हम लोग फ्रिज से सॉफ्ट ड्रिंक की कैन निकालकर पीते हैं। इसी कारण इसे फ्रिज सिगरेट नाम दिया गया है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article