लाइफस्टाइल

Couple Therapy: टूट की कगार पर था सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता, कपल थेरेपी ने नहीं टूटने दी डोर

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में सोहा अली खान (Soha Ali Khan) से बात करते हुए बताया कि शादी से पहले जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग अपने रिश्ते को बचाने के लिए उन्होंने कपल थेरेपी (Couple Therapy) का सहारा लिया था। इस थेरेपी के बाद दोनों के रिलेशनशिप (Sonakshi Zaheer Relationship) में नई मिठास घुली और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

Image

कपल थेरेपी ने कैसे बचाया सोनाक्षी और जहीर का रिश्ता (Photo: Sonakshi Instagram)

Sonakshi Sinha Couple Therapy: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री नजर आती है। सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात साल 2017 में हुई थी। दोनों ने 23 जून 2024 को शादी रचाई थी। पिछले 8 साल से दोनों साथ हैं। हालांकि इनके रिलेशनशिप में एक वक्त ऐसा आया जब सोनाक्षी ब्रेकअप करने की सोच रही थीं। लेकिन फिर कपल थेरेपी ने उनके रिश्ते को नया जीवन दिया।

जहीर संग रिश्ते पर सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कहा

हाल ही में सोनाक्षी ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में अपने रिश्ते पर बात करते हुए बताया- जब हम रिश्ते में तीन साल पूरे कर चुके थे, तब एक ऐसा दौर आया जब हम बस एक-दूसरे के बाल नोंचने को तैयार थे। हम चाहे कुछ भी करें, हम एक-दूसरे का नजरिया समझ ही नहीं पा रहे थे। लेकिन हम दिल से जानते थे कि हमें किसी न किसी तरह इसे कामयाब बनाना ही होगा और हमने कपल थेरेपी भी करवाई। जहीर ने ही इसका सुझाव दिया था।

Couple Therapy

सोनाक्षी और जहीर पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में हैं (Photo: Sonakshi Insta)

'मैं इस चीज को करने को लेकर ओपन रही और दो सेशन के बाद ही हमारा रिश्ता पटरी पर आ गया। इससे यह समझने में बहुत मदद मिली कि दूसरा व्यक्ति क्या सोचता है और यह कि वे जो कहते हैं जरूरी नहीं कि उनका मतलब वही हो।’

क्या होती है कपल थेरेपी (What is Couple Therapy)

कपल थेरेपी एक ऐसी काउंसलिंग प्रक्रिया है जिसमें दो लोग जो रिश्ते में हैं, अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए किसी प्रशिक्षित थेरेपिस्ट या काउंसलर की मदद लेते हैं। इसका उद्देश्य रिश्ते में मौजूद समस्याओं, गलतफहमियों और भावनात्मक दूरी को समझना और हल करना होता है। कपल थेरेपी सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं है जिनका रिश्ता टूटने की कगार पर हो, इसे वो कपल भी अपनाते हैं जो एक-दूसरे को बेहतर समझना चाहते हैं या अपने रिश्ते को स्वस्थ बनाना चाहते हैं।

कैसे होती है कपल थेरेपी (How Couple Therapy Work)

थेरेपी सेशन में दोनों पार्टनर मिलकर बैठते हैं और खुलकर अपनी भावनाओं, उम्मीदों, शिकायतों और डर के बारे में बात करते हैं। थेरेपिस्ट किसी निष्पक्ष गाइड की तरह काम करता है। वह उलझनों को सुनता है, कम्युनिकेशन बढ़ाने में मदद करता है और ऐसे टूल्स सिखाता है जिससे कपल एक-दूसरे की जरूरतों और भावनाओं को समझ सकें।

What is Couple Therapy

कपल थेरेपी में क्या होता है? (Photo: iStock)

कपल थेरेपी रिश्ते में विश्वास, सम्मान, इमोशनल कनेक्शन और सीमाओं को तय करने जैसे पहलुओं पर काम करती है। यह पार्टनर्स को यह भी सिखाती है कि असहमति के बावजूद कैसे स्वस्थ और सम्मानजनक तरीके से संवाद किया जाए।

क्यों करवानी चाहिए कपल थेरेपी (Why Couple Therapy is Important)

आज जिस तरह से लोगों की लाइफस्टाइल हो गई है, उसमें बढ़ता तनाव, व्यस्त जीवन और कम कम्युनिकेशन रिश्तों में दरार पैदा कर रहे हैं। ऐसे में कपल थेरेपी की आवश्यकता और बढ़ जाती है। कपल थेरेपी सिर्फ उपचार नहीं है। यह तो किसी मल्टी विटामिन की तरह है जो न सिर्फ रिश्ते को बचाता है, बल्कि उसे और मजबूत भी बनाता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article