लाइफस्टाइल

Bad eating habits: खाने से जुड़ी बुरी आदतें कौन सी हैं? जानिए इन्हें कैसे इम्प्रूव किया जा सकता है?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 11:41 PM IST

Bad eating habits: बैड ईटिंग हैबिट्स का प्रभाव हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में इन्हें बदलना बहुत जरूरी है। जानिए बैड ईटिंग हैबिट्स कौन सी हैं और उन्हें कैसे बदला जा सकता है। यहां हम आपके साथ उन टिप्स को भी शेयर करने जा रहें हैं, जिसका फायदा आप उठा सकते हैं।

Image

खाने से जुड़ी बुरी आदतों के बारे में जानें

KEY HIGHLIGHTS
  • हैबिट्स यानी आदतें, वो छोटे डिसीजन्स होते हैं जिन्हें हम रोजाना लेते हैं और फॉलो करते हैं।
  • बैड ईटिंग हैबिट्स का सीधा प्रभाव हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर पड़ता है।
  • खाने से जुड़ी बुरी आदतों को बदलना और इम्प्रूव करना बहुत जरूरी है।

Bad eating habits: हैबिट्स यानी आदतें, वो छोटे डिसीजन्स होते हैं जिन्हें हम रोजाना लेते हैं और फॉलो करते हैं। जैसे हम एक जैसे फूड को एक ही ग्रोसरी स्टोर से खरीदते हैं। फिर एक ही रेसिपी बनाते और खाते हैं। हमारी अक्सर एक सी ही रूटीन होती है, जिसका हम रोज पालन करते हैं। क्या आप जानते हैं कि खाने से जुड़ी हमारी कुछ आदतें बुरी भी हो सकती हैं? अगर ऐसा है, तो ऐसे में आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल के बारे में थोड़ा अलग तरह से सोचना होगा। इससे आप अपनी खाने संबंधी बुरी आदतों को बदल सकते हैं। आइए जानें खाने से जुड़ी बुरी आदतें कौन सी हैं और इन्हें कैसे इम्प्रूव किया जा सकता है?

बैड ईटिंग हैबिट्स क्या हैं और इन्हें कैसे सुधारें?

अपने खानपान को सही रखना बहुत जरूरी है क्योंकि इसका सीधा प्रभाव हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर पड़ता है। जानें खाने से जुड़ी बैड हैबिट्स के बारे में और जानिए इन्हें हम किस तरह से सुधार सकते हैं:

टेम्टिंग फूड को अपने आसपास रखना- अपनी क्रेविंग को कम करना और अपने पसंदीदा फूड से दूर रहना बहुत मुश्किल होता है। हम अक्सर कूकीज, कैंडी और आइस-क्रीम आदि के प्रति ऑटोमेटिकली आकर्षित हो जाते हैं और अगर यह आहार आपके आसपास हो, तो अपनी इन्हें खाने की इच्छा को आप रोक नहीं पाएंगे। ऐसे में, घर में ऐसी किसी चीज को न रखें जिनसे आपको नुकसान हो।

ब्रेकफास्ट स्किप न करें- आपको ऐसा लग सकता है कि ब्रेकफास्ट को स्किप करने से आप अपने आहार में कैलोरीज को कम कर सकते हैं। लेकिन, यह सच नहीं है। ब्रेकफास्ट करने से हमें पर्याप्त और जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और इससे वजन कम होने में भी मदद मिलती है।

जल्दबाजी में खाना- आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास सही से खाना खाने का समय भी नहीं है। ऐसे में लोग जल्दबाजी में जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं, जो तुरंत बन जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि चाहे जितना भी जरूरी काम हो, अपने खाने की तरफ ध्यान देना सबसे जरूरी है।

पैक्ड फूड का सेवन, अधिक नमकीन या प्रोसेस्ड फूड खाना आदि भी बैड ईटिंग हैबिट्स में आता है। ऐसे में, इनसे बचाव भी जरूरी है। अगर आप अपनी न्यूट्रिशनल हैबिट्स को लेकर कंसर्नड हैं, तो इसके बारे में डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से बात अवश्य करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article