लाइफस्टाइल

Marriage Anniversary Wishes In Hindi: शादी की सालगिरह के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, यहां देखें खास संदेश, फोटोज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 1, 2024, 12:53 PM IST

Marriage Anniversary Wishes In Hindi: शादी की सालगिरह हर कपल्स के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में इस पल को यादगार बनाने के लिए आप ये खास संदेश शेयर कर शादी की सालगिरह की बधाई दे सकते हैं।

Image

Marriage Anniversary Wishes In Hindi

Marriage Anniversary Wishes In Hindi: शादी किसी भी कपल की जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता है। शादी का दिन कपल्स के लिए जितना खास होता है ठीक उसी तरह हर साल उसी तारीख पर पड़ने वाला सालगिरह भी बेहद खास होता है। प्रेमी जोड़े शादी की सालगिरह को हमेशा खास और यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। पार्टनर एक दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करने से लेकर डिनर और लंच तक की प्लानिंग करते हैं। सालगिरह केवल कपल्स के लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवार वालों के लिए बेहद खास होता है। कई कपल्स अपनी फैमिली के साथ इस खास लम्हें को सेलिब्रेट करते हैं। कुछ कपल्स इस दिन की शुरुआत प्यार भरी एनिवर्सरी शायरी के साथ करते हैं। ऐसे में अगर आप किसी खास की एनिवर्सर को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो ये खास संदेश भेज सकते हैं।

Happy Wedding Anniversary Wishes For Couples in Hindi

1.आप दोनों की जोड़ी कभी ना टूटे,

खुदा करे आप एक दूसरे से कभी न रूठें,

यूं ही एक होकर आप ये जिंदगी बिताएं कि

आप दोनों से खुशियों के एक पल भी न छूटे।

आपको शादी की सालगिरह मुबारक...!

2. विश्वास का यह बंधन यूं ही बना रहे,

आपके जीवन में प्रेम का सागर यूं ही बहता रहे,

दुआ है रब से सुख और समृद्धि से जीवन भरा रहे,

शादी की सालगिरह की आपको ढेरों शुभकामनाएं...!

3. सात फेरों से बंधा यह प्यार का बंधन,

जीवन भर यूं ही बंधा रहे,

किसी की नजर ना लगे आपके प्यार को

और आप यूं ही हर साल सालगिरह मनाते रहें।

आपको शादी की सालगिरह मुबारक...!

4. आप दोनों की प्यारी जोड़ी ऊपर वाले की देन है,

उसे प्यार और समर्पण से आपने सींचा है,

कभी न उतरे आप दोनों से प्यार का बुखार,

बस इसी तरह बना रहे ये प्यार...।

शादी की सालगिरह मुबारक...!

5. चांद सितारों की तरह चमकता,

दमकता रहे आपका जीवन,

खुशियों से भर जाए आपका जीवन।

शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं...!

6. फूल जैसे सबसे खूबसूरत लगते हैं बाग में,

वैसे ही आप दोनों जंचते हैं साथ में,

शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं...!

7. हर पल हर वक्त खुद भरे खुशियों के रंग

मुस्कुराओ हंसो चाहे जो भी हो पल

खुशियां लेकर आए आपके आने वाला कल

हैप्पी एनिवर्सरी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article