स्किन केयर के लिए बेसन का इस्तेमाल सदियों से चला आ रहा है। दादी-नानी भी अपने जमाने में चेहरे की रंगत निखारने के लिए बेसन से बने फेस पैक का इस्तेमाल किया करती थीं। आज भी बेसन के फेस पैक का इस्तेमाल स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने और चेहरे की रंगत सुधारने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेसन के पानी से चेहरा धोने से क्या होता है। यहां हम आपको बेसन के पानी से चेहरा धोने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
बेसन के पानी से चेहरा धोने के फायदे
नेचुरल एक्सफोलिएटर
बेसन एक बेहतरीन नेचुरल एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। यह डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने, एक्सट्रा ऑयल और गंदगी को गहराई से साफ करता है, जिससे त्वचा फ्रेश और चमकदार दिखती है।
टैनिंग दूर करे
गर्मियों में होने वाली टैनिंग की समस्या को दूर करने में बेसन बहुत प्रभावी है। यह त्वचा पर जमा गंदगी को साफ करता है और त्वचा की रंगत में सुधार लाता है।
मुंहासों और फुंसियों से छुटकारा
बेसन चेहरे पर मौजूद गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करता है, जिससे मुंहासे और फुंसियां होने की संभावना कम हो जाती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।
त्वचा को नरम और चमकदार बनाए
बेसन के पानी से चेहरा धोने से त्वचा रूखी नहीं होती, बल्कि यह उसे मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है।
डेड स्किन हटाए
यह त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा अंदर से ग्लो करती है।
झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करे
बेसन का नियमित इस्तेमाल त्वचा को कसने में मदद करता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम हो सकती हैं। इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं।
रंगत में सुधार
बेसन त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है और उसे एक समान टोन देता है।
