Voting Jokes in Hindi: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha General Elections 2024) के दूसरे चरण के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को की जाएगी। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसका मतलब है कि देश की 16 फीसदी सीटों पर कल वोटिंग होगी। चुनाव का मौसम आते ही मार्केट में जोक्स और मीम्स की भरमार लग जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए चुनाव से जुड़े कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे।
Voting Jokes in Hindi
1. मायावती को बहन कहने वालों...
कभी अपनी बहन को मायावती बोलना...
मार-मार के केजरीवाल ना बना
दे तो कहना
2. चुनाव दो चरणों में होंगे!
पहले वो आपके चरणों में होंगे...
फिर आप उनके चरणों में होंगे
3. चुनाव जीतने के बाद नेताजी एक गांव में गए
बोले- चिंता मत करो अब हम आ गए हैं अब विकास होगा…
एक महिला बोली- पिछली बार भी आपने यही कहा था पर हुई थी पिंकी।
4. पॉलिटिक्स क्या है?
बेटा: पापा 'पॉलिटिक्स' क्या है?
पिता: तेरी मां घर चलाती है उसे सरकार मान लो!
मैं कमाता हूं मुझे कर्मचारी मान लो
कामवाली काम करती है उसे मजदूर मान लो
तुम देश की जनता
छोटे भाई को देश का भविष्य मान लो
बेटा: अब मुझे 'पॉलिटिक्स' समझ में आ गई पापा!
कल रात मैंने देखा, कर्मचारी मजदूर के साथ किचन में मज़े ले रहा था।
सरकार सो रही थी।
जनता की किसी को फ़िक्र नहीं थी और देश का भविष्य रो रहा था।
5. वोटर :- यह जो आप उंगली पे स्याही लगाते हो…ये कितने दिन में निकलेगी??
मतदान अधिकारी :- करीब 4 महीने में।
वोटर (सिर आगे करते हुए) :- यार मेरे सिर में लगादे। डाई सिर्फ 15 दिन ही चलती है।
