लाइफस्टाइल

Vijay Diwas 2025: आज मनाया जा रहा है विजय दिवस, देश के वीरों के नाम यहां देखें कुछ खास कोट्स, विशेस, हार्दिक शुभकामनाएं

विजय दिवस 2025, Vijay Diwas 2025: आज पूरा देश विजय दिवस मना रहा है। इस खास दिन पर भारत ने बांग्लादेश को आजाद करवाया था। इस खास दिन को विक्ट्री डे के रूप में सेलिब्रेट करते हैं, यहां देखें इस खास दिन पर देश के वीर सपूतों को कैसे सलाम करें, विजय दिवस 16 दिसंबर कोट्स, मैसेज, विशेस।

Image

Vijay Diwas

विजय दिवस 2025, Vijay Diwas 2025: आज पूरा देश विजय दिवस मना रहा है। यह वो खास दिन है जब 1971 में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर बांग्लादेश को आज़ाद कराया था। आज ही के दिन ढाका में पाकिस्तानी फौज ने हार मानी थी। जिसमें करीब 93,000 सैनिकों ने सरेंडर किया था। यह दिन सिर्फ एक जीत भर नहीं, बल्कि हमारे जांबाज सैनिकों के हौसले और बलिदान की कहानी है। विजय दिवस के इस खास दिन पर आज देशभर में लोग शहीदों को याद कर रहे हैं और उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। अगर आप भी विजय दिवस 16 दिसंबर के अवसर पर दिल से वीरों को सम्मान देना चाहते हैं, तो इन विशेस, कोट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

Vijay Diwas 16 December

1. ना झुके थे, ना रुके थे, बस आगे बढ़ते गए,

मातृभूमि के लिए हँसकर प्राण न्योछावर किए।

विजय दिवस है साहस की अमिट पहचान,

भारत के वीरों को हमारा नमन और सम्मान

2. जब हौसलों ने दुश्मन की नींव हिला दी थी,

तिरंगे ने इतिहास में अमर कहानी लिख दी थी।

विजय दिवस है गर्व का, सम्मान का त्योहार,

वीर सैनिकों को शत-शत नमन बार-बार।

3. वीरों के बलिदान से सजी है विजय की ये कहानी,

माँ भारती ने आज फिर वीरों को दी है सलामी।

शौर्य, साहस और सम्मान का प्रतीक है ये दिन,

विजय दिवस याद दिलाए, देश से बढ़कर कुछ नहीं।

4. जब तिरंगे ने इतिहास में विजय का रंग भरा,

दुश्मन ने भी भारतीय शौर्य का लोहा माना।

वीरों की गाथा अमर रहे हर हिंदुस्तानी के दिल में,

विजय दिवस हमें गर्व से जीना सिखाता है हर पल में।

5. लहू से सींची गई थी विजय की ये धरती,

वीरों के हौसलों से बदली थी किस्मत की रेखा।

विजय दिवस दिलाता है कर्तव्य का एहसास,

देश के लिए जीना ही सबसे बड़ा सम्मान।

6. ना डरे, ना झुके, बस आगे बढ़ते गए,

माँ भारती की रक्षा में प्राण न्योछावर किए।

विजय दिवस है साहस की अमिट पहचान,

वीर जवानों को शत-शत नमन, हमारा सलाम

7. जो मिट गए देश पर, वो अमर हो गए,

भारत माँ की गोद में सितारे बन गए।

विजय दिवस है उनकी शहादत का सलाम,

8. हमारा झंडा हवा के चलने से नहीं फहराता,

बल्कि यह हर उस सैनिक की आखिरी सांस से फहराता है,

जो इसकी रक्षा करते हुए शहीद हो गया।

9. दिल में समाई थी यही चाहत वतन आजाद हो मेरा

कहा वीरों ने दुश्मन से चलेगा जोर न तेरा

याद उनकी न भुलाओ तुम ये दिन मुश्किल से आया है

जश्न ए आजादी मनाओ ये दिन मुश्किल से पाया है।

10. जिन्हें है प्यार वतन से,

वो देश के लिए अपना लहू बहाते हैं,

मां के चरणों में अपना शीश चढ़ाकर,

देश की आजादी बचाते हैं।

विजय दिवस सिर्फ इतिहास का पन्ना नहीं है। यह हमें याद दिलाता है कि आजादी और शांति की कीमत कितनी होती है। यह दिन हमें फौजियों के साहस पर गर्व करने और देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने की प्रेरणा देता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article