लाइफस्टाइल

Rangoli Designs For Vat Savitri 2024: वट सावित्री पर घर के आंगन में बनाएं रंग-बिरंगी रंगोली, यहां देखें सबसे सिंपल और खूबसूरत रंगोली डिजाइन

Rangoli Designs For Vat Savitri 2024: देशभर में महिलाएं वट सावित्री व्रत की तैयारियों में लगी हुई है। ये दिन सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस खास दिन पर अगर आप चाहें तो अपने घर के आंगन को खूबसूरत रंगोली (Vat Savitri Rangoli Designs) के साथ सजा सकती हैं।

Image

Vat Savitri 2024 Rangoli Designs Photo

Rangoli Designs For Vat Savitri 2024: हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 6 जून को देशभर में इसे मनाया जा रहा है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने सुहाग की सलामती के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगती हैं। वट सावित्री (Vat Savitri Latest Rangoli Designs)के दिन हर सुहागन महिला व्रत करती हैं और वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन सोलह श्रृंगार, घर की सजावट और स्वादिष्ट पकवान का भी उतना ही महत्व होता है। ऐसे में अगर आप अपने घर के आंगन को सजाने के लिए रंगोली के डिजाइन्स (Trendy Rangoli Designs) ढूंढ रही हैं तो आपकी तलाश यहां खत्म होती है। हम खास आपके लिए सबसे बेस्ट रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं।

Vat Savitri 2024 Rangoli Designs, Photo, Wallpaper-

Vat Savitri 2024 Rangoli Designs

Vat Savitri 2024 Rangoli Designs

इस तरह की वट वृक्ष वाली रंगोली डिजाइन घर के आंगन की शोभा बढ़ा देती है। ऐसे डिजाइन को आप अपने पसंद के रंग के साथ बना सकते हैं। साथ ही इस डिजाइन को अपने आंगन के साइज के हिसाब से छोटा-बड़ा साइज का भी बना सकते हैं।

Rangoli Design Ideas For Vat Savitri

Rangoli Design Ideas For Vat Savitri

रंग-बिरंगी रंगोली भला किसे नहीं पसंद। ऐसे रंगोली आप अपने घर की चौखट पर बड़ी आसानी से बना सकती हैं। हालांकि, इस तरह के रंगोली डिजाइन्स उतने आसान नहीं होते हैं, लेकिन जरा सी मेहनत के बाद आपके घर की खूबसूरती बढ़ जाती है।

Best Rangoli Designs For Vat Savitri Puja 2024

Best Rangoli Designs For Vat Savitri Puja 2024

वट सावित्री की पूजा के दिन महिलाएं जिस तरह सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा करती हैं। ठीक उसी संरचना को अपनी रंगोली में उतारना है। इस रंगोली के आस-पास अगर दीये रख दिए जाए तो इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

Simple Rangoli Designs For Vat Savitri 2024

Simple Rangoli Designs For Vat Savitri 2024

जिन महिलाओं के पास रंगोली बनाने का ज्यादा वक्त नहीं मिलता है और उन्हें सुंदर सी रंगोली भी बनानी होती है, ये डिजाइन उनके लिए परफेक्ट है। इस तरह के सर्कल वाले सिंपल रंगोली डिजाइन चूड़ियों से भी बन जाते हैं। ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं।

Vat Savitri Rangoli Designs

Vat Savitri Rangoli Designs

अगर आपको अपनी रंगोली को थोड़ा और यूनिक बनाना है तो अपनी रंगोली में वट सावित्री लिखें। साथ ही तस्वीर में जैसा दिया है ठीक उसी तरह एक वट वृक्ष बनाएं और पास ही महिला की पूजा करती हुई एक तस्वीर भी। ऐसी रंगोली आपके घर की शोभा बढ़ा देती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article