लाइफस्टाइल

सोने का भाव गिरते ही उर्वशी ने बोल्ड ड्रेस के साथ लाद लिया इतना गोल्ड, लेटेस्ट लुक देख चौंधिया जाएंगी आंखें

Urvashi Rautela: बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला अपने बोल्ड फैशन और ज्वेलरी, मेकअप के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उर्वशी का एक ऐसा ही लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विदेशी ड्रेस के साथ उन्होने देसी लुक वाली ज्वेलरी पहनी थी। देखें उर्वशी रौतेला फोटो, गोल्ड ज्वेलरी, बॉडीकॉन ड्रेस डिजाइन।

Image

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela: बॉलीवुड दीवा उर्वशी रौतेला की खूबसूरती तो उनके अनोखे स्टाइल के चर्चे अक्सर ही होते रहते हैं। उर्वशी अपने फैशन और मेकअप, ज्वेलरी के साथ एक्सपेरिमेंट करने में कभी नहीं कतराती हैं। और हर ओकेजन पर नेटिजन्स को उनका एक अलग और अनोखा सा अवतार ही देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ उर्वशी के एक हालिया लुक को देखकर भी कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला की सीक्वेन वर्क वाली ड्रेस और उसके साथ पहनी गई ज्वेलरी की काफी चर्चा हो रही है। फैशन क्वीन उर्वशी के इस लुक को मिले जुले रिव्युज मिल रहे हैं। देखें उर्वशी रौतेला लेटेस्ट फोटो, गोल्ड ज्वेलरी, बॉडीकॉन ड्रेस डिजाइन।

ऐसा था उर्वशी रौतेला का पूरा लुक

उर्वशी ने एक हालिया इवेंट के लिए बहुत ही सुंदर से लुक वाली बोल्ड ब्राउन कलर की सीक्वेन शिमर वर्क वाली बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थी। उर्वशी के फिजिक के साथ इस तरह की टाइट फिटिंग वाली ड्रेस काफी कॉम्पलीमेंट करती है। फ्लोर लेंथ वाली इस गाउन ड्रेस का नूडल स्ट्रैप और स्वीटहार्ट नेकलाइन का लुक भी गजब ही आ रहा था। इस ड्रेस के साथ उर्वशी ने स्टोल दुपट्टा भी कैरी किया था। जो इस विदेशी गाउन में देसी टच एड कर रहा है।

Urvashi Rautela Bodycon Dress

Urvashi Rautela Bodycon Dress

इस तरह के गाउन्स के साथ दुपट्टे या ट्रेल एड करना 90s फैशन की याद दिलाता है। उर्वशी ने इस लुक के साथ गोल्डन और सिल्वर कलर का सीक्वेन बो डिजाइन वाला क्लच पर्स कैरी किया था। ये आउटफिट वाकई अच्छा लग रहा था।

ज्वेलरी की हो गई चर्चा

आज मार्केट में सोने का भाव काफी गिरा हुआ है। और इस गिरते भाव ने ही उर्वशी के इस लुक को इतना वायरल बना दिया है। दरअसल विदेशी लुक वाले बॉडीकॉन गाउन के साथ उर्वशी ने एकदम ही ट्रेडिशनल डिजाइन वाली गोल्ड की ज्वेलरी पहन डाली। जो उनके ड्रेस के आगे अलग ही चमक रही थी।

Urvashi Rautela Gold Jewelry

Urvashi Rautela Gold Jewelry

इस लुक में उर्वशी ने ट्रेडिशनल लटकन डिजाइन वाला हार पहना हुआ था। केवल हार ही नहीं उन्होने लंबी लटकन वाली लौंग ईयररिंग्स और सोने की अंगूठी भी पहनी थी। उर्वशी की ये ज्वेलरी का डिजाइन देख नेटिजन्स की आंखें चौंधिया गई हैं। ज्वेलरी के साथ साथ उर्वशी का बोल्ड ग्लिटरी आई मेकअप भी अलग से हाईलाइट हो रहा है। उन्होने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स कर साइड पार्टिशन में स्टाइल किया था। ज्वेलरी और मेकअप दोनों को ही मिले जुले रिव्युज दिए जा रहे हैं। आप बताएं की आपको उर्वशी का ये वाला लेटेस्ट लुक कैसा लगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article