लाइफस्टाइल

Kurti Neckline Design: खूब ट्रेंड में है कुर्ती के ऐसे गले की डिजाइन, कॉलेज-ऑफिस जाने वाली गर्ल्स जरूर कर लें ट्राई

Kurti Neckline Design (कुर्ती के गले की डिजाइन फोटो): कुर्ती का नेकलाइन डिज़ाइन आपके पूरे लुक को बदल सकता है। चाहे आप सिंपल और क्लासिक लुक पसंद करती हों या बोल्ड और ट्रेंडी, इन 5 नेकलाइन डिज़ाइन्स के साथ आप हर मौके के लिए परफेक्ट स्टाइल चुन सकती हैं। देखें लेटेस्ट ट्रेंडी कुर्ती डिजाइन फोटो।

Image

Types of Kurti Neckline Design Photo

Kurti Neckline Design (कुर्ती के गले की डिजाइन फोटो): कुर्ती भारतीय फैशन की एक अहम पहचान है, जो बहुत ही ज्यादा कम्फर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी होती है। खासतौर से ऑफिस या कॉलेज जाने वाली गर्ल्स के लिए तो कुर्तियों वाला फैशन सदाबहार ही रहता है। सिंपल और सुंदर लुक के लिए कुर्ती सलवार बेस्ट है, जिसे आप कूल, कैजुअल से लेकर ट्रेडिशनल लुक भी दे सकती हैं। ऐसे में अगर आप इस सीज़न अपनी कुर्तियों की वॉर्डरोब में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो नेकलाइन डिज़ाइन पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है। यहां देखें 5 बेस्ट कुर्ती नेकलाइन डिज़ाइन जो आपको खास बना देंगी।

Types of Kurti Neckline Design, कुर्ती के गले की डिजाइन

राउंड नेक (Round Neck)

ये नेकलाइन का डिजाइन क्लासिक और टाइमलेस डिज़ाइन है जो हर बॉडी टाइप पर फिट बैठता है। राउंड नेक कुर्ती सिंपल होने के साथ-साथ एलिगेंट भी लगती है। इसे आप प्लाजो या फिर किसी भी प्रकार की सलवार, लेगिंग के साथ पहनकर कैजुअल और फॉर्मल दोनों लुक्स में रॉक कर सकती हैं।

वी-नेक (V-Neck)

अगर आप अपने लुक को थोड़ा सा ग्लैमरस बनाना चाहती हैं, तो वी-नेक कुर्ती बेस्ट ऑप्शन है। इन दिनों ये वाला नेकलाइन डिजाइन बहुत ही ज्यादा पॉपुलर भी हो रहा है। इस तरह की नेकलाइन वाली कुर्ती में चेहरे की शेप को अच्छी तरह से फ्रेम करती है और गर्दन को लंबा दिखाती है। वी-नेक कुर्ती फैंसी और वर्कवियर दोनों के लिए परफेक्ट है।

हाई नेक (High Neck)

हाई नेक या टर्टलनेक कुर्ती सर्दियों के लिए बेस्ट है, लेकिन अब इसे फैशन स्टेटमेंट के तौर पर गर्मी में भी पहना जाता है। गर्मियों में इस स्टाइल में आप कॉटन या शिफॉन, ऑर्गेंजा की कुर्ती सिलवा सकती हैं। ये डिज़ाइन सोफिस्टिकेटेड और मॉडर्न लुक देता है। इसे लेयरिंग के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है।

स्क्वेयर नेक (Square Neck)

रॉयल और ट्रेडिशनल लुक के लिए स्क्वेयर नेक कुर्ती बेहतरीन विकल्प है। ये नेकलाइन कंधों को अच्छी तरह से एक्सपोज़ करती है और इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक के लिए परफेक्ट है। इसे चूड़ीदार या शरारा के साथ पहनकर पार्टी लुक कंप्लीट किया जा सकता है।

बैंड नेक (Boat Neck)

बैंड नेक या बटरफ्लाई नेक कुर्ती महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। यह नेकलाइन कंधों को सुंदर तरीके से फ्लॉन्ट करने में मदद कर सकती है और एथनिक तथा कॉन्टेम्पररी लुक देती है। यह डिज़ाइन खासकर उनके लिए बेस्ट है जो कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं।

जरूर ही आपको इस सीजन अपने फैशन का तड़का फ्लॉन्ट करना है, तो ये वाली कुर्ती की नेकलाइन डिजाइन्स ट्राई करना ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article