लाइफस्टाइल

Twinkle Khanna Parenting Tips: बच्चों को परफेक्ट नहीं समझदार बनाएं, पेरेंट्स याद रखें ट्विंकल खन्ना की ये सलाह

Twinkle Khanna Parenting Tips in Hindi (ट्विंकल खन्ना के पेरेंटिंग टिप्स): ट्विंकल खन्ना के पेरेंटिंग एडवाइस की मानें तो बच्चों को सही दिशा देने के लिए कठोर नियमों से ज्यादा जरूरी है समझ, संवाद और विश्वास। एक अच्छा माता-पिता वही हैं, जो अपने बच्चे को सुनते हैं, समझतं हैं और उसे अपने तरीके से आगे बढ़ने की आजादी देते हैं।

Image

ट्विंकल खन्ना के पेरेंटिंग टिप्स (Photo: Twinkle Instagram)

Twinkle Khanna Parenting Advice: बच्चे कच्ची मिट्टी से होते हैं। उन्हें जैसा आकार दिया जाता है वैसा ही बन जाते हैं। हर मां-बाप अपनी तरफ से बच्चों को अच्छी परवरिश देने की कोशिश करते हैं। हालांति आज के दौर में पेरेंटिंग पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। ऐसे में ट्विंकल खन्ना ने पेरेंटिंग को लेकर कुछ सलाह दी है। उनकी सलाह काफी व्यावहारिक और जमीन से जुड़ी मानी जाती है। एक मां के तौर पर उनका अनुभव बताता है कि बच्चों को पालने के लिए परफेक्शन नहीं, बल्कि समझ और संतुलन जरूरी है। आइए जानते हैं कि पेरेंट्स को ट्विंकल के पेरेंटिप्स क्या हैं:

Twinkle Khanna Parenting Tips in Hindi

1. परफेक्ट नहीं, समझदार बनाएं

ट्विंकल खन्ना मानती हैं कि माता-पिता का काम बच्चों को परफेक्ट बनाना नहीं है, बल्कि उन्हें सही सोच और समझ देना है। बच्चों को उनकी ताकत पहचानने में मदद करें और उनकी कमजोरियों को बार-बार उजागर करने से बचें।

2. हर बच्चे के लिए अलग तरीका जरूरी

ट्विंकल के अनुसार, पेरेंटिंग का कोई एक फॉर्मूला नहीं होता। हर बच्चा अलग होता है, इसलिए उसकी जरूरत और स्वभाव के हिसाब से व्यवहार करना चाहिए। यही तरीका बच्चों को बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है।

3. बच्चों से खुलकर बात करें

ट्विंकल इस बात पर जोर देती हैं कि बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करना बेहद जरूरी है। जब बच्चे अपनी बात खुलकर कह पाते हैं, तो उनके अंदर विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

4. प्यार और अनुशासन में बैलेंस रखें

ट्विंकल की पेरेंटिंग स्टाइल में प्यार और अनुशासन दोनों का संतुलन देखने को मिलता है। वह कहती हैं कि बच्चों को बेइंतहा प्यार देना जरूरी है, लेकिन साथ ही सही-गलत की समझ देना भी उतना ही जरूरी है।

5. बच्चों को खुद की पहचान बनाने दें

ट्विंकल खन्ना मानती हैं कि जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उन्हें अपनी पहचान बनाने की जरूरत होती है। ऐसे में माता-पिता को उन्हें स्पेस देना चाहिए, ताकि वे अपने फैसले खुद ले सकें और उनसे सीख सकें।

6. आधुनिक पेरेंटिंग की चुनौतियां स्वीकारें

वह मानती हैं कि आज के समय में पेरेंटिंग आसान नहीं है। स्क्रीन टाइम, सोशल मीडिया और बदलती लाइफस्टाइल के बीच संतुलन बनाना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में कभी-कभी हालात को हल्के-फुल्के तरीके से संभालना भी जरूरी होता है।

ट्विंकल खन्ना की ये पेरेंटिंग एडवाइस की मानें तो बच्चों को सही दिशा देने के लिए कठोर नियमों से ज्यादा जरूरी है समझ, संवाद और विश्वास। एक अच्छा माता-पिता वही हैं, जो अपने बच्चे को सुनते हैं, समझतं हैं और उसे अपने तरीके से आगे बढ़ने की आजादी देते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article