लाइफस्टाइल

Monsoon Snacks Receipe: बारिश में चाय के साथ इन स्नैक्स का उठाएं स्वाद, दोगुना हो जाए मानसून का मजा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 9, 2023, 01:34 PM IST

Monsoon Snacks Receipe: मानसून ने देशभर में दस्तक दे दी है। हर जगह बारिश हो रही है। वहीं राज्यों में बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। लैंडस्लाइल से लेकर बाढ़ तक के हालात पैदा हो चुके हैं। हालांकि बारिश के मौसम की खास बात ये हैं इस मौसम में चाय के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलता है।

Image

Monsoon Snacks Receipe

Monsoon Snacks Receipe: मानसून ने देशभर में दस्तक दे दी है। हर जगह बारिश हो रही है। वहीं राज्यों में बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। लैंडस्लाइल से लेकर बाढ़ तक के हालात पैदा हो चुके हैं। हालांकि बारिश के मौसम की खास बात ये हैं इस मौसम में चाय के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलता है। बारिश के मौसम में चाय के साथ गरमागरम स्नैक्स मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है। बारिश में चाय और पकौड़े खाने का अपना अलग ही मजा है। ऐसे में अगर आप भी बारिश के मौसम में स्नैक्स का जायका उठाना चाहते हैं तो आप घर पर इन स्नैक्स को ट्राय कर सकते हैं। जानें गरमागरम स्नैक्स बनाने के आसान तरीका।

बारिश के मौसम में घर पर ऐसे तैयार करें ये स्नैक्स

प्याज के पकौड़े

बारिश के मौसम में चाय के साथ गरमागरम प्याज के पकौड़े का जायका अलग आनंद दे जाता है। प्याज का पकौड़ा तैयार करने के लिए कटे हुए प्याज औरऔर कटी हुई हरी मिर्च में बेसन मिलाएं और इसे फ्राई करें।

समोसा

बारिश के मौसम में चाय के साथ गरमागरम समोसे मिल जाए तो दिन ही बन जाता है। समोसा एक ऐसा स्नैक्स है जिसके लिए शायद ह कोई मना करे। अगर आप वीकेंड पर बारिश का आनंद लेना चाहते हैं तो चाय के साथ समोसे का लुत्फ उठाएं।

ब्रेड पकौड़े

बारिश के मौसम में ब्रेड पकौड़े बनाने के अपना एक अलग ही मजा है। इसका स्वाद हर किसी को पसंद भी होता है। ऐसे में बारिश के मौसम में आप इन गरमा गरम पकौड़ों को बनाकर लहसुन-टमाटर की चटनी के साथ जायका लें।

मूंग दाल के मंगोड़े

कई लोगों को मूंग दाले के पकौड़े भी बेहद पसंद होते हैं। अगर आपको भी मूंग दाल के पकौड़े पसंद हैं तो पुदीने की चटनी के साथ आप भी इसका स्वाद चख सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article