Jewelry Cleaning Tips: गहनों की चमक महिलाओं की खूबसूरती पर चार-चांद लगाने का काम करती हैं। ऐसे में कई महिलाएं गहने खरीदने का शौक रखती हैं, ताकि वह अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकें। लेकिन जब घर पर रखे गहने का रंग फीका हो जाता है, तो महिलाएं काफी परेशानी हो जाती हैं कि आखिर इसकी चमक को वापस कैसे लौटाएं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने पुराने गहने की चमक को वापस लौटा सकते हैं। आइए जानते हैं पुराने गहनों को घर पर कैसे चमकाएं?
How to clean old jewelry at home
डिशवॉश पाउडर
सोने या फिर चांदी के गहनों को चमकाने के लिए आप डिशवॉशिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी में गुनगुना पानी लें। इसमें थोड़ा सा डिशवॉश पाउडर डालें। इसके बाद इसमें गहने रखें और एक ब्रश की मदद से गहनों को रगड़ें। इससे आपके गहनों पर जमा मैल बाहर निकल जाएगा।
टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल
पुरानी ज्वेलरी की चमक को वापस लौटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। इसके लिए गहनों पर टूथपेस्ट लगाएं। अब इसे अपने हाथों से मलें। इसके बाद टूथब्रश की मदद से इसे अच्छे से रगड़ें। अब इस पर गुनगुना पानी डालें। इसका प्रयोग करने से आपके गहने की चमक वापस लौट सकती है।
नमक का करें इस्तेमाल
गहने का रंग फीका पड़ने पर आप नमक का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा गुनगुना पानी लें। इसमें थोड़ा सा नमक डालें। इसके बाद इसका घोल तैयार कर लें। अब इस घोल में अपने पुराने गहनों को डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब गहनों का मैल निकालें। इससे आपके गहने की चमक वापस लौट सकती है।
नींबू का रस
नींबू के रस से भी आप अपने गहनों की चमक को वापस लौटा सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी में पानी गर्म करें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा डिशवॉश और नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इसमें अपने गहनों को डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब अपने गहनों को टूथब्रश की मदद से रगड़ें। इससे आपके गहनों की चमक वापस आ सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
