लाइफस्टाइल

Gift Ideas for Boys: बॉयज को पसंद आती हैं ये चीजें, जानें लड़कों को गिफ्ट में क्या देना चाहिए

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 17, 2022, 08:01 AM IST

Best Gift Ideas for Boys: किसी पुरुष मित्र का जन्मदिन है और आपको समझ नहीं आ रहा कि उसे तोहफे में क्या दें, तो हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पुरुष मित्रों को तोहफे में कौन सी चीजें देनी चाहिए।

Image

Gift Ideas for Boys: बॉयज को पसंद आती हैं ये चीजें, जानें लड़कों को गिफ्ट में क्या देना चाहिए

Best Gift Ideas for Boys: किसी महिला मित्र का जन्मदिन होता है तो आप तुरंत पर्स या कोई बेहतरीन का आउटफिट उसके लिए खरीद लेते हैं। जब बात पुरुष मित्र की आती है तो आप तय नहीं कर पाते कि उसके लिए क्या तोहफा लें। पुरुषों की पसंद अलग तरह की होती है। कई चीजें पुरुषों को व्यर्थ लगती हैं, ऐसे में उनके काम की कौन सी चीज चुनें, ये अहम बात है। हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पुरुष मित्रों को तोहफे में कौन सी चीजें देनी चाहिए।

केक

जब आपको कुछ समय ना आ रहा हो तो आप अपने मित्र के लिए केक ले जाएं। आप उसके पसंदीदा फ्लेवर का केक बनवाएं और उसमें प्यारा सा मैसेज लिखकर गिफ्ट करें। स्पेशल फील कराने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता है।

घड़ी

आजकल मार्केट में तरह-तरह की स्टाइलिश वॉच मौजूद हैं। आप अगर ठीक बजट में कुछ लेना चाहते हैं तो घड़ी से बेहतर ऑप्शन नहीं है। पुरुषों को घड़ियां काफी पसंद होती हैं।

शर्ट

कपड़े अक्सर तोहफे में दिए जाते हैं। पुरुषों के लिए तोहफे के रूप में आप शर्ट का चुनाव कर सकते हैं। लड़कों को टी शर्ट या शर्ट गिफ्ट किया जा सकता है। इसी के साथ आप टाई, ब्लेजर आदि भी तोहफे में दे सकते हैं।

वॉलेट

पुरुषों की पर्सनैलिटी के हिसाब से आप वॉलेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। लड़के अपना वॉलेट जल्दी नहीं बदलते हैं, ऐसे में आप उन्हें नया पर्स देकर खुश कर सकते हैं। इसी के साथ आप बेल्ट भी तोहफे में दे सकते हैं।

ट्रिमर

ट्रिमर आजकल हर पुरुष के पास मिलता है। यह मेल ग्रूमिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। आप चाहें तो अपने पुरुष मित्र को ट्रिमर तोहफे में दे सकते हैं। इसी के साथ आप ग्रुमिंग किट में आप मॉइस्चराइजर, फेस वॉश आदि को रखका दे सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article