लाइफस्टाइल

Navratri 2023: व्रत के दौरान कब्ज और एसिडिटी से पाना चाहते हैं छुटकारा, अपनाएं ये तरीके, तुरंत पा सकेंगे राहत

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 28, 2023, 08:52 AM IST

चैत्र नवरात्रि का आज 7वां दिन है। इस त्योहार को देशभर में खूब धूम धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान कई लोग उपवास रखते हैं। इस दौरान डाइट रिस्ट्रिक्शन की वजह से कई फूड्स का सेवन नहीं किया जाता है, लिहाजा कई लोग कब्ज और एसिडिटी का शिकार हो जाते हैं।

Image

व्रत के दौरान कब्ज और एसिडिटी से ऐसे पाएं छुटकारा (Source:istock)

How To Treat Constipation: चैत्र नवरात्रि का आज 7वां दिन है। इस त्योहार को देशभर में खूब धूम धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान कई लोग उपवास रखते हैं। इस दौरान डाइट रिस्ट्रिक्शन की वजह से कई फूड्स का सेवन नहीं किया जाता है, लिहाजा कई लोग कब्ज और एसिडिटी का शिकार हो जाते हैं। नवरात्रि के व्रत के दौरान केवल ग्लूटेन-फ्री आटे के सीमित सेवन के साथ फल, नट्स और जूस का सेवन किया जाता है। इस नौ दिनों के व्रत के दौरान कई लोग कब्ज, एसिडिटी और अन्य गैस्ट्रिक समस्याओं से काफी पीड़ित रहते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई दवाओं का सेवन करते हैं। हालांकि कई बार राहत नहीं मिल पाने के कारण काफी निराशा होती है। ऐसे में अगर आप भी कब्ज और एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो इन तरीकों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं।

नवरात्रि में कब्ज और एसिडिटी को दूर रखने के उपाय- Remedies To Keep Constipation And Acidity Away During Navratri

खूब पानी पिएं

उपवास के दौरान शरीर को हाइड्रेड रखना बेहद जरूरी होता है। डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर के अंग सुचारू ठंग से काम नहीं करते हैं। ऐसे में नवरात्रि के व्रत के दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। ऐसा करने से आप कब्ज और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

फाइबर फूड्स का सेवन करें

नवरात्रि के व्रत के दौरान फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करें। इसके लिए आप अपनी डाइट में फल, नट्स, समक चावल और ओट्स जैसे फूड्स को शामिल कर सकते हैं। ये सभी फूड्स फाइबर के बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। इन फूड्स के सेवन से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या दूर होती है।

किशमिश का पानी पिएं

पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में किशमिश का पानी काफी फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में नवरात्रि के व्रत के दौरान किशमिश का पानी पिएं जरूर पिएं। इससे गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या नहीं होगी।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article