आजकल लोगों के बीच गॉर्डनिंग का क्रेज बड़ता जा रहा है। बागवानी करना न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है, बल्कि यह हमारे आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध रखता है। लेकिन कई बार देखभाल करने के बावजूद पौधे में कीड़े लग जाते हैं और पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। अगर आपके पौधों में भी कीड़े लग गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम कुछ से टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पौधों को कीड़े से बचा सकते हैं।
पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए करें ये काम
पत्तियों को पानी से धोएं
पौधे को कीड़ों से बचाने के लिए पत्तियों को पानी से धोते रहें। इसके लिए स्प्रे बॉटल में पानी भरें और पत्तियों पर छिड़कें। नियमित रूप से पौधों को पानी से धोते रहें। इससे कीड़ों को हटाने में मदद मिलेगी।
नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर भी आप पौधों को कीड़े से बचा सकते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें और फिर उसे ठंडा कर लें। अब इस पानी को नीम के पौधे की मिट्टी में डालें। इसके अलावा आप स्प्रे बोतल में पानी भरकर भी स्प्रे कर सकते हैं। ये कीटनाशक की तरह काम करता है और पौधे को कीड़ों से बचाता है।
दालचीनी पाउडर
छोटे पौधों में या गमले की मिट्टी में दालचीनी पाउडर छिड़कने से कीड़े नहीं लगते। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं।
सिरका
इसके लिए सेब के सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं और स्प्रे बोतल में भर लें। फिर इसे पौधों पर स्प्रे करें। यह चींटियों, एफिड्स और सफेद मक्खियों को दूर भगाने में मदद करता है।
लहसुन स्प्रे
इसके लिए लहसुन को अच्छे से पीसकर इसे पानी में उबाल लें, फिर पानी को ठंडा करके छान लें। इस मिश्रण को पौधों पर स्प्रे करें। लहसुन में कीटनाशक गुण होते हैं, जो पौधे को कीड़ों से बचाने में मददगार साबित होगा।
