How to Get Rid Of Split Ends: दो मुंहे बाल एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। इसकी वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। यह समस्या तब होती है जब बाल दो भागों में बंट जाते हैं। बालों के दो मुंहे होने के पीछे कई कारण होते हैं जैसे हेयर स्टाइलिंग, बालों पर हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल, बालों की सही देखभाल न करना। दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के टिप्सा अपनाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू टिप्स की मदद से दो मुंहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं।
दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय - How to Get Rid Of Split Ends
तेल से करें मालिश
अपने बालों में तेल लगाने से उन्हें नमी मिलती है और वे रूखे होने से बचते हैं। रूखे बाल जल्दी टूटते हैं और उनमें दो मुंहे बालों की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में आप नारियल, अरंडी, बादाम के तेल से बालों कीा मालिश कर सकते हैं। हफ्ते में 2-3 बार बालों में नारियल तेल की मसाज करने से दो मुंहे बालों की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।
अंडे का हेयर मास्क
अंडे में प्रोटीन और फैटी एसिड होते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं। इसका हेयर मास्क बनाने के लिए 1 अंडे के पीले भाग को 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को बालों के निचले हिस्सों पर लगाएं, जहां दो मुंहे बाल ज्यादा होते हैं। इसे 20-30 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
दही मास्क
दही बालों को नमी देता है और कंडीशनर की तरह काम करता है। इसके लिए 1/2 कटोरी दही में 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद शैम्पू से धो लें।
शहद
शहद में नमी बनाए रखने के गुण होते हैं जो रूखे बालों के लिए बहुत अच्छे हैं। इसके लिए 1 चम्मच शहद को 1-2 चम्मच दही या 1 चम्मच जैतून के तेल में मिलाएं। इसे बालों के सिरों पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
