लाइफस्टाइल

थायराइड के मरीजों के लिए अमृत जैसी है ये छाछ, रोज पीने से लक्षणों में मिल सकता है सुधार

Thyroid Reversal Chaas In Hindi: क्या आप भी थायराइड से परेशान हैं और गोलियों खा-खाकर थक चुकी हैं, तो आज हम आपके लिए एक खास ड्रिंक लेकर आए हैं, जो थायराइड के इलाज में बहुत कारगर साबित हो सकती है। साथ ही, थायराइड के लक्षण कम करने में भी मदद कर सकती है। डायटीशियन मनप्रीत कालरा की बताई ये थायराइड रिवर्सल छाछ किसी अमृत से कम नहीं है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Image

थायराइड को रिवर्स कर देगी ये देसी छाछ

Thyroid Reversal Chaas In Hindi: थायराइड की समस्या आज बहुत लोगों को परेशान कर रही है। खासकर हाइपोथायरायडिज्म में वजन बढ़ना, कमजोरी, बाल झड़ना और हर समय थकान महसूस होना आम बात है। ऐसी स्थिति में दवा के साथ सही खानपान भी बेहद जरूरी हो जाता है। हार्मोन और गट हेल्थ डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने एक खास Thyroid Reversal Chaas बताई है, जिसे थायराइड और लिवर के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। उनका कहना है कि अगर इसे करीब 66 दिनों तक नियमित पिया जाए, तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं, जो थायराइड फंक्शन को बेहतर सपोर्ट करते हैं।

थायराइड को सपोर्ट करने वाली खास ड्रिंक

थायराइड सही तरीके से काम करे, इसके लिए शरीर में सही पोषण होना जरूरी है। यह खास छाछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स से तैयार की जाती है जो हार्मोन बैलेंस में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को सपोर्ट करते हैं, जिससे थायराइड से जुड़े लक्षणों को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

नारियल दूध और धनिया का हेल्दी कॉम्बिनेशन

इस छाछ में नारियल का दूध मिलाया जाता है, जो MCT फैट से भरपूर होता है। MCT शरीर को जल्दी एनर्जी देने में मदद करता है और हार्मोन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं धनिया पत्ते लिवर को सपोर्ट करते हैं, जिससे शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया बेहतर हो सकती है। लिवर का स्वस्थ रहना भी थायराइड फंक्शन के लिए जरूरी माना जाता है।

जीरा और पुदीना से मिलेगा डाइजेशन सपोर्ट

भुना हुआ जीरा पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जबकि पुदीना शरीर को ठंडक और ताजगी देता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि जब पाचन अच्छा रहता है, तो शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाता है। इससे स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल को संतुलित रखने में भी मदद मिल सकती है, जो थायराइड हेल्थ को प्रभावित करता है।

सीड्स से मिलेंगे जरूरी मिनरल्स

इस छाछ में किशमिश, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज डाले जाते हैं। इनमें सेलेनियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व थायराइड हार्मोन के सही एक्टिवेशन में अहम भूमिका निभाते हैं और शरीर में T4 को एक्टिव T3 में बदलने की प्रक्रिया को सपोर्ट करते हैं।

66 दिन तक नियमित सेवन से मिल सकता है फायदा

डाइटिशियन के अनुसार इस छाछ को रोजाना पिया जा सकता है, चाहे मौसम सर्दी का ही क्यों न हो। लगातार 66 दिनों तक सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषण मिल सकता है, जिससे थायराइड से जुड़े लक्षणों को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, इसे दवा का विकल्प नहीं बल्कि हेल्दी डाइट का हिस्सा समझकर अपनाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: थायराइड की समस्या में किसी भी नई डाइट को शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article