लाइफस्टाइल

Motivational Quotes For Life: लाइफ में कभी न मानें हार, आज ही फॉलो करें ये मोटिवेशनल कोट्स-जीवन में भर देंगे नया जज्बा

Motivational Quotes For Life: लाइफ में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। मोटिवेशन से ही इंसान काफी तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है। जो इंसान मोटिवेटेड रहेगा, वह दुख के दौर को आसानी से पार कर लेगा।

Image

Motivational Quotes For Life: लाइफ में कभी न मानें हार।

Photo : iStock

Motivational Quotes For Life: इंसान को अपने जीवन में सुख और दुख जरूर मिलता है। कभी उसे सुख पहले मिलता है, तो कभी बाद में... इसी तरह उसे दुख पहले मिलता है तो कभी बाद में। लेकिन जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी है कि इंसान मोटिवेट (Motivate) रहे। जो इंसान मोटिवेटेड (Motivated) रहेगा, वह दुख के दौर को आसानी से पार कर लेगा। आज इसी को लेकर हम आपके साथ ऐसे कुछ मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes) शेयर करने जा रहे हैं, जिनसे आप जरूर मोटिवेट रहेंगे। आप इन मोटिवेशनल कोट्स (Life Motivational Quotes) को यहां से कॉपी कर अपने खास दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों को भेजकर उन्हें भी मोटिवेटेड कर सकते हैं।

मोटिवेशनल कोट्स फॉर लाइफ (Motivational Quotes For Life)

1. बारिश की बूंदें भले ही छोटी हों, लेकिन उनका लगातार बरसना, बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है, वैसे ही हमारे छोटे छोटे प्रयास भी, जिंदगी में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

2. जिंदगी में कभी उदास ना होना, कभी किसी बात पर निराश ना होना, ये जिंदगी एक संघर्ष है चलती रहेगी, कभी अपने जीने का अंदाज ना खोना।

3. किसी भी मुश्किल घड़ी का सामना करने के लिए हमारे अन्दर हिम्मत, धैर्य और लगन का होना बहुत ज़रूरी है।

4. आपका जीवन में लक्ष्य क्या है और आप उन लक्ष्यों को पाने के लिए क्या क्या कर रहे है, इन दोनों बातों में बहुत फर्क है।

5. आप जीवित रहने के लिए क्या करते है और आपके जीने का उद्देश्य क्या है इन दोनों में बहुत फर्क है।

6. दुनिया की हर चीज ठोकर लगने से टूट जाती है, एक कामयाबी ही है जो ठोकर लगने के बाद आती है।

7. शब्द मेरी पहचान बने तो बेहतर है, चेहरे का क्या है वह तो मेरे साथ ही चला जाएगा।

8. कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से, बड़ा नहीं, हारा वही जो लड़ा नहीं।

9. हर चीज वहीं मिल जाती है, जहां वह खोई हो, लेकिन विश्वास वहां कभी नहीं मिलता, जहां एक बार खो जाता है।

10. दुनिया की कोई परेशानी, आपके साहस से बड़ी नहीं है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article