Things To Not Apply On Face (चेहरे पर क्या नहीं लगाना चाहिए): आपके चेहरे की स्किन खासतौर से बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव होती है, जिसपर पर आमतौर से हर किसी को कोई भी चीज बिना सोचे समझे लगाने से बचना ही चाहिए। सोशल मीडिया पर कई देसी नुस्खे तो वायरल हैक्स बताए जाते हैं, जिनके मुताबिक कई नेचुरल चीजें चेहरे पर लगाने की बात कही जाती है। हालांकि हर किसी की स्किन टाइप के हिसाब से हर चीज लगाना थोड़ा रिस्की हो सकता है। ऐसे में यहां देखें ऐसी कुछ चीजों के बारे में, जो आपको चेहरे पर लगाने से बचना ही चाहिए। अथवा इससे फुंसी, जलन, खुजली, रैशेज या कोई और दिक्कत हो सकती है।
चेहरे पर नहीं लगानी चाहिए ये चीजें -
टूथपेस्ट
कई बार एक्ने या जल जाने के आदि के बाद स्किन पर टूथपेस्ट लगाने का नुस्खा बताया जाता है। हालांकि इस बात को समझना जरूरी है कि, टूथपेस्ट को मुंहासों पर लगाने से त्वचा जल सकती है, रूखापन और लालिमा हो सकती है। इसमें मौजूद बेकिंग सोडा, अल्कोहल, और हाइड्रोजन पेरोक्साइड त्वचा के लिए हानिकारक हैं।
नींबू का रस
बिना पानी के कई बार चेहरे की चमक आदि लाने के लिए नींबू का रस लगाने की भी सलाह दी जाती है। हालांकि इसके एसिडिक होने के कारण त्वचा में जलन, खुजली, और सनबर्न का खतरा बढ़ाता है।
शक्कर या नमक का स्क्रब
शक्कर या नमक का स्क्रब डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए कई लोग लगाते हैं। हालांकि ये चेहरे की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। जिससे माइक्रोटीयर (छोटे घाव) और मुंहासे हो सकते हैं। हालांकि अगर आप ऐसा स्क्रब लगा रहे हैं, तो उसकी कंसिस्टेंसी ऐसी हो कि त्वचा पर कठोर न रहे।
पेट्रोलियम जेली
पेट्रोलियम जेली वैसे स्किन को सॉफ्ट बना देती है। हालांकि क्योंकि ये काफी चिपचिपी होती है, इसको चेहरे पर लगाना खराब हो सकता है।खासतौर से पहले से बहुत ऑइली या मुंहासे वाली त्वचा पर लगाने से पोर्स बंद हो सकते हैं और बैक्टीरिया फंस सकता है।
इसी के साथ साथ आपकी अपनी स्किन पर बहुत देर तक गर्म चीज की भांप लेने से भी बचना चाहिए, इससे स्किन जल सकती है तो लाल हो सकती है। वहीं टी ट्री ऑयल, लैवेंडर, दालचीनी आदि को बिना कैरियर ऑयल (नारियल/जोजोबा ऑयल) के लगाने से जलन हो सकती है। ऐसी चीजें आपको अपना स्किन टाइप जानने के बाद ही, सावधानी से ही लगाना चाहिए।
