शायद की ही कोई होगा जिसे ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश नहीं होगी। दमकती त्वचा पाने के लिए लोग स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। साथ ही महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लेते हैं। लेकिन इनसे स्किन पर बुरा असर पड़ता है। स्किन डैमेज हो जाती है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि घर की रसोई में मौजूद कुछ मसालों का इस्तेमाल कर आप स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने चेहरे को बेदाग और निखरी बना सकते हैं।
हल्दी
हल्दी का इस्तेमाल हर घर की रसोई में किया जाता है। ये एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल होती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे से कील-मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसे यूज करने के लिए आप बेसन और दही के साथ हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर अलग सा निखार देखने को मिलेगा।
दालचीनी
दालचीनी न केवल स्वास्थ बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसके इस्तेमाल के लिए दालचीनी पाउडर को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और चेहरे पर निखार आएगा।
मेथी
खाने में इसका स्वाद काफी कड़वा होता है, लेकिन ये स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खासतौर पर ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मेथी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। मेथा दाने का इस्तेमाल करने से झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद मिलती है।
