लाइफस्टाइल

Miss World 2025 Grand Finale: थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने जीता मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब, हासेट डेरेजे एडमसु रहीं उपविजेता

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 31, 2025, 10:15 PM IST

Miss World 2025 Grand Finale: थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु मिस वर्ल्ड 2025 की उपविजेता रहीं। चलिए जानते हैं कौन हैं ओपल सुचाता चुआंग्सरी।

Image

Untitled design (1)

Miss World 2025 Grand Finale: आखिरकार दुनिया को एक और विश्व सुंदरी मिल गई है। हैदराबाद में आयोजित मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले के बाद थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया। इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु को मिस वर्ल्ड 2025 की उपविजेता घोषित किया गया।

31 मई, 2025 को हैदराबाद पर सबकी निगाहें टिकी थीं, क्योंकि यहां हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें दुनिया भर से 108 सुंदरियां शामिल हुई थीं।

नंदिनी गुप्ता हुईं बाहर

भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता ने किया, जिन्होंने पहले फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीता था। उन्होंने टॉप मॉडल फास्ट-ट्रैक चैलेंज जीतकर पहले ही कई लोगों को प्रभावित किया था। हालांकि नंदिनी गुप्ता टॉप 2 की रेस में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं रहीं।

कौन है ओपल सुचाता चुआंग्सरी

हाल ही में मिस वर्ल्ड बनी ओपल सुचाता चुआंग्सरी का जन्म 20 मार्च 2003 को थाईलैंड के तटीय शहर फुकेट में हुआ था। होटल व्यवसायी की बेटी ओपल थाई, अंग्रेजी और चीनी भाषा में पारंगत हैं। वह बैंकॉक के प्रतिष्ठित ट्रायम उदोम सुक्सा स्कूल से स्नातक हैं, जहां उन्होंने चीनी अध्ययन के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति में स्नातक की उपाधि हासिल की है।

वर्तमान में, वह थम्मासैट विश्वविद्यालय में छात्रा हैं, जहां वह राजनीति विज्ञान में वैश्विक मामलों में स्नातक की डिग्री हासिल कर रही हैं, और उनका ध्यान अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर केन्द्रित है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article