लाइफस्टाइल

Teenager Innerwear: टीनएजर्स के लिए इनरवियर चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं करें ये गलतियां

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2022, 07:28 PM IST

Teenager Innerwear: महिला हो या पुरुष, हर व्यक्ति के लिए इनरवियर जरूरी होता है। लेकिन महिलाओं के लिए इनरवियर की सही साइज होना बहुत ही जरूरी है। अगर गलत इनरवियर आ जाए तो इससे काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आप टीनएजर्स के लिए इनरवियर खरीद रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

Image

टीनएजर्स के लिए इनरवियर चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

KEY HIGHLIGHTS
  • इनरवियर चुनते समय नाप का जरूर रखें ध्यान
  • ब्रा की कप साइज पर दे ध्यान
  • टीनएजर्स गर्ल के लिए स्पोर्ट्स ब्रा है बेस्ट

Teenager Innerwear: इनरवियर सभी वर्ग के लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है। लेकिन जब महिलाओं द्वारा इसके इस्तेमाल की बात आती है तो इसका थोड़ा विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर टीनएजर्स के लिए इनरवियर खरीदते समय हमें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। दरअसस, इस उम्र में बच्चों में कई तरह के शारीरिक बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से उनकी फिटिंग सही नहीं हो पाती है। ऐसे में उन्हें इनरवियर पहनने समय असुविधा हो सकती है। आइए जानते हैं टीनएजर के लिए इनरवियर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

टीनएजर्स के लिए इनरवियर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

टीनएजर्स के लिए इनवियर खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है, ताकि उन्हें इनरवियर पहनते समय परेशानी का अनुभव न हो।

नाप जरूर लें

जब भी आप अपने टीनएजर्ज बच्चों के लिए इनरवियर खरीदने जा रहे हों, तो नाप जरूर लें। अगर सही नाप से इनरवियर न खरीदा जाए तो इससे बच्चों का काफी अनकम्फर्ट फील होता है। इसलिए मार्केट जाने से पहले एक बार बच्चों के इनरवियर का नाप जरूर लें। इनरवियर का नाप सही न होने की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानी जैसे- सिरदर्द, कमरदर्द इत्यादि हो सकता है।

स्पोर्ट्स ब्रा का करें चुनाव

अगर आप अपनी टीनएजर्स गर्ल के लिए ब्रा खरीदने जा रहे हैं तो कोई भी रेगुलर ब्रा खरीदने के बजाय उनके लिए स्पोर्ट्स ब्रा खरीदें। यह टीनएलर्ज के लिए काफी सही होता है। इससे उन्हें खेलकूद में आसानी होती है। साथ ही फिटिंग भी सही बैठती है।

ब्रा के कप साइज पर दें ध्यान

अक्सर हम ब्रा खरीदते समय यह गलती कर देते हैं। इसलिए अगर आप अपनी टीनएजर गर्ल के लिए ब्रा खरीद रहे हैं तो कप साइज पर भी जरूर ध्यान दें। दरअसल, कुछ लोगों के ब्रेस्ट की साइज उम्र के हिसाब से कम या ज्यादा होती है। ऐसे में अगर कप साइज गलत हो जाए तो ब्रा की साइज सही साइज होने के बावजूद इसकी फिटिंग खराब हो जाती है। ऐसे में कप साइज पर भी जरूर ध्यान दें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article