हेल्थ

Flaxseed Benefits For Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण है ये बीज, इस तरह करें सेवन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 07:19 PM IST

Flaxseed for Diabetes: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीजों का सेवन करें। यह स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। साथ ही यह स्वास्थ्य को कई अन्य तरीकों से फायदे पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज में अलसी के फायदे और इस्तेमाल करने का क्या तरीका है?

Image

डायबिटीज मों इस बीज का करें सेवन, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

KEY HIGHLIGHTS
  • अलसी के सेवन से ब्लड शुगर हो सकता है कंट्रोल
  • डायबिटीज में पिएं अलसी का काढ़ा
  • शुगर रोगी भुनी अलसी खा सकते हैं


Flaxseed for Diabetes: डायबिटीज से ग्रसित मरीजों को अपने आहार का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। आहार में जरा सी भी लापरवाही कई समस्याओं को जन्म दे सकती है। साथ ही अगर आप आहार में किसी भी तरह की लापरवाही बरतते हैं, तो इसकी वजह से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए घातक हो सकता है। डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए असरदार घरेलू नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। घरेलू नुस्खों से काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। खासतौर पर फाइबर युक्त चीजों के सेवन से डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे बीज के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप ब्लड शुगर के स्तर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-

डायबिटीज मरीज के लिए रामबाण है ये बीज

डायबिटीज से ग्रसित मरीजों को रोजाना अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए। अलसी के बीजों में फाइबर भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह डायबिटीज में होने वाली अन्य परेशानियों को कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है।

डायबिटीज में कैसे करें अलसी के बीजों का सेवन

डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, आइए जानते हैं सेवन का क्या है तरीका?

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अलसी को रोजाना भुन कर खाया जा सकता है। इसके लिए 2 से 3 चम्मच अलसी लें। अब इसे अच्छी तरह से भुन लें। इसके बाद इसे ठंडा कर लें। अब इसे आप स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अलसी के बीजों का सेवन करने से आधा घंटा पहले या बाद में ही खाना खाएं।

इसके अलावा अन्य तरीकों से भी अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं, जैसे

  • काढ़ा बनाकर अलसी के बीजों का सेवन करें।
  • अलसी की सब्जी को भी घर में तैयार करके खाया जा सकता है।
  • अलसी को सलाद या स्मूदी में मिक्स करके सेवन कर सकते हैं।
कैसे तैयार करें अलसी का काढ़ा?
  • अलसी का काढ़ा तैयार करने के लिए 1 बर्तन लें।
  • इसमें दो कप पानी डालकर इसे धीमी आंच पर गर्म करें।
  • अब इसमें 2 चम्मच अलसी के बीज डालें।
  • करीब 15 मिनट तक इसे उबालें।
  • जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए तो इसे छानकर पिएं।
अलसी के अन्य फायदे?

अलसी के बीजों का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल होने के साथ-साथ शरीर को कई अन्य फायदे हो सकते हैं, जैसे-

  • अलसी थायराइड को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है।
  • वजन कंट्रोल करने के लिए अलसी का सेवन करें।
  • अलसी के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है।
  • यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए अलसी खाएं।
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article