लाइफस्टाइल

सर्दी का मौसम जाने से पहले सीख लें तंदूरी चाय बनाना, आएगा एकदम देसी स्वाद, मिट्टी की खुशबू वाली चाय उतार देगी थकान

tandoori chai kaise banaye ghar par (how to make tandoori chai at home), Tandoori Chai Recipe: सर्दियों में गरमा-गरम तंदूरी चाय पीने का मजा ही अलग होता है। तो चलिए आपको बताते है बिना तंदूर के तंदूरी चाय बनाने का आसान तरीका, जिससे आप घर पर ही कड़क, खुशबूदार और मजेदार तंदूरी चाय बना सकते हैं। तो सर्दी जाने से पहले ही सीख लें इस चाय को बनाना।

Image

घर पर तंदूरी चाय बनाने की विधि

tandoori chai kaise banaye ghar par (how to make tandoori chai at home), Tandoori Chai Recipe: इन दिनों ढाबों और स्ट्रीट स्टॉल्स पर मिलने वाली 'कुल्हड़ वाली तंदूरी चाय' का क्रेज तेजी से बढ़ा है। इसकी खास पहचान है उसका स्मोकी फ्लेवर, जो हर घूंट के साथ अलग ही सुकून देता है। अब आप सोचेंगे कि तंदूरी चाय पीने में तो स्वादिष्ट और बढ़िया लगती है, लेकिन उसे पीने के लिए कौन इतनी बार बाहर जाए। अगर आप यही सोच रहे हैं तो परेशान ना हों क्योंकि अब तंदूरी चाय का मजा घर पर भी ले सकते है, वो भी बिना किसी तंदूर के।

तंदूरी चाय बनाने के लिए सामग्री

  • मिट्टी का मटका या कुल्लड़
  • पानी
  • चाय पत्ती
  • दूध
  • चीनी (स्वाद अनुसार)
  • अदरक (कूट कर)
  • इलायची
  • लेमन ग्रास
  • दालचीनी
  • पुदीना

तंदूरी चाय बनाने की विधि

इस चाय की खूबी स्मोकी फ्लेवर होता है

इस चाय की खूबी स्मोकी फ्लेवर होता है

  1. सबसे पहले एक मोटा मिट्टी का कुल्हड़ लें और उसे सीधे गैस की आंच पर चिमटे की मदद से अच्छी तरह गरम करें। इस बात का ध्यान रहे कि कुल्हड़ अंदर तक तप कर लाल जाए।
  2. दूसरी तरफ सामान्य तरीके से दूध, चायपत्ती, अदरक और इलायची डालकर चाय उबाल लें। कड़क चाय के लिए चाय पत्ती की मात्रा थोड़ी ज़्यादा रखें। जब चाय अच्छी तरह से उबल जाए तब गैस बंद कर दें।
  3. अब इस उबलती चाय को सावधानी से गरम कुल्हड़ में डालें। जैसे ही चाय कुल्हड़ से टकराएगी, धुआं उठेगा और वही तंदूरी फ्लेवर तैयार हो जाएगा। चाय को कुल्हड़ में डालते ही उसे किसी चीज से ढक दें। इससे स्मोकी फ्लवेर और बेहतर आता है।
  4. आप चाहें तो कुल्हड़ में चाय डालने के बाद वापस उसे पतीले में डालकर एक उबाल और दे सकते हैं, ताकि स्वाद और गाढ़ा हो जाए। लीजिए तैयार है आपकी कुल्हड़ वाली तंदूरी चाय। धुएंदार, सोंधी और दिल को खुश कर देने वाली।

घर की तंदूरी चाय में स्मोकी फ्लेवर कैसे लाएं

तंदूरी चाय का असली जादू उसके स्मोकी टेस्ट में छिपा है। आम चाय की तरह इसे सीधे कप में नहीं परोसा जाता, बल्कि पहले मिट्टी के कुल्हड़ को तंदूर या गैस पर तेज आंच में लाल होने तक गरम किया जाता है। जब उबलती हुई तैयार चाय इस गरम कुल्हड़ में डाली जाती है, तो अचानक उठता धुआं और मिट्टी की खुशबू मिलकर उसे खास बना देते हैं। यही वह ट्रिक है, जिससे चाय को मिलता है ढाबा-स्टाइल धुएंदार स्वाद।

तंदूरी चाय का स्वाद उतारेगा थकान

तंदूरी चाय का स्वाद उतारेगा थकान

मटका और सही तापमान सबसे जरूरी होता है

सबसे पहली और अहम चीज है मटका या मिट्टी का कुल्हड़। इसे अच्छे से गर्म करना बहुत जरूरी है, तभी चाय में वही खास खुशबू और स्वाद आएगा। मटका सही तरीके से गर्म होने पर ही तंदूरी चाय का असली टेस्ट निकलता है। ऐसे में सबसे पहले गैस जलाकर उस पर मिट्टी का मटका गर्म होने रख दें।

मसाले और इंग्रेडिएंट्स डालने का सही तरीका क्या है

अब एक अलग फ्रायपैन में पानी डालें और उसे अलग गैस पर रख दें। तंदूरी चाय बनाते समय पानी में अदरक, दालचीनी, इलायची और लेमन ग्रास जैसी चीजें कूटकर डालें। शक्कर अपनी पसंद अनुसार डाल सकते हैं। मसालों को उबलते पानी में डालना चाहिए, ताकि उनका पूरा स्वाद और खुशबू पानी में अच्छे से आ जाए।

ये लेख मूल रूप से गौरांगी द्वारा लिखा गया है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article