लाइफस्टाइल

रात को सोने से पहले चेहरे का इस तरह रखें ध्यान, सैफ की बेगम की तरह ग्लो करेगी स्किन, 40 में लगेंगी 20 सी हसीन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 18, 2024, 08:39 AM IST

बढ़ती उम्र के साथ स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी है। खासकर 40 की उम्र के बाद। 40 की उम्र के बाद स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप 40 की उम्र में करीना कपूर की तरह हसीन लग सकती हैं।

Image

Kareena kapoor Khan Glowing skin

30 की उम्र के बाद चेहरे पर कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरूरी है। 40 की उम्र के बाद स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर इस उम्र में स्किन केयर रूटीन फॉलो ना किया जाए तो इंसान उम्र से पहले बूढ़ा दिखने लगता है। 40 की उम्र के बाद स्किन की सही देखभाल ना करने से चेहरे पर झाईयां और झुर्रियां आने लगती है। रिंकल्स फ्री स्किन पाने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लगाते हैं लेकिन कुछ बातों का ध्यान ना रखने की वजह से स्किन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं जिसे रात को सोने से पहले फॉलो कर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

सोने से पहले इन टिप्स को करें फॉलो

मेकअप निकालकर ही सोएं

बाहर निकलने से पहले ज्यादातर लोग मेकअप करते हैं, लेकिन उसे बिना निकाले ही रात को सो जाते हैं। ऐसा भूलकर भी ना करें। इससे स्किन खराब होती है और उम्र से पहले चेहरे पर झाईयां और रिंकल्स आने लगते हैं। रात को सोने से पहले मेकअप जरूर निकालें।

ठंडे पानी से धोएं चेहरा

रात को सोने से पहले ठंडे पानी से चेहरा जरूर धोएं। इससे चेहरे की गंदगी साफ होगी और आप काफी फ्रेश महसूस करेंगे। इसके अलावा रात को चेहरा धो कर सोने से नींद भी अच्छी आती है।

मॉइश्चराइजर लगाएं

स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए रात को सोने से पहले मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें। ये स्किन को रिंकल्स से बचाने में भी सहायक साबित होता है।

चेहरे की मसाज करें

चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है और रिंकल्स से छुटकारा मिलता है।

अंडर आई क्रीम लगाएं

रात को सोने से पहले अंडर आई क्रीम जरूर लगाएं। इससे डार्क सर्कल्स की समस्या से तुरंत छुटकारा मिलेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article