लाइफस्टाइल

फील्ड पर छक्के छुड़ाने वाले संजू सैमसन डाइट में लेते हैं ऐसी ऐसी चीजें, देखें दिन भर में कैसा होता है संजू का फूड मेन्यू

टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन के खेल ने सबको अपना दीवाना बना लिया है। 31 साल के संजू के खेल के साथ साथ उनकी सेहत से जुड़ी बातों को जानने में भी फैंस को बहुत दिलचस्पी रहती है। ऐसे में यहां देखें फील्ड पर छक्के छुड़ाने वाले संजू का डाइट प्लान कैसा है, फूड मेन्यू संजू सैमसम क्या खाते हैं।

Image

संजू सैमसन क्या खाते हैं

Sanju Samson Diet Plan, संजू सैमसन डाइट प्लान: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने बीती शाम टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत बनाम इंग्लैंड के मैच में संजू को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला है। संजू के खेल के साथ साथ उनकी लाइफस्टाइल और डाइट आदि को लेकर भी काफी चर्चा रहती है। 31 साल के संजू की फिटनेस गजब की है, क्रिकेट फील्ड पर जोरदार चौके-छक्के जड़ने के लिए संजू बहुत ही संतुलित और हेल्दी डाइट लेते हैं। यहां देखें आखिरकार संजू की इस एनर्जी का राज क्या है, संजू सैमसन क्या खाते हैं, डाइट प्लान ऑफ इंडियन क्रिकेटर।

संजू सैमसन क्या खाते हैं

संजू सैमसन फील्ड पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बहुत ही सिंपल और हेल्दी खाना खाते हैं। खाना खाने में ज्यादा न नुकुर नहीं करते हैं, जो चीज हेल्दी होती है संजू उसे खाना पसंद करते हैं। वहीं पोर्शन में वे हर चीज खाना एन्जॉय करते हैं। वहीं उनकी डाइट में फल, सब्जी, दाल से लेकर नॉन वेज तक सब कुछ शामिल होता है।

संजू सैमसन की दिन भर की डाइट

स्टार क्रिकेटर संजू बहुत ही स्क्रिक्ट डाइट फॉलों करते हैं। उनकी डाइट खास हाई प्रोटीन और पोषण से भरी हुई होती है। जो खासतौर से विराट कोहली की सलाह के बाद उनके लिए डिजाइन की गई है, ताकि उनका एनर्जी लेवल हमेशा एकदम टॉप पर रहे। संजू ज्यादा से ज्यादा घर का बना हुआ खाना खाते हैं। जिसमें लीन प्रोटीन, चिकन, मछली, कॉम्पलेक्स कार्ब्स, ताजे फल और हरी सब्जियां शामिल होती है।

लंच से लेकर डिनर तक में क्या खाते हैं संजू

सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक संजू सैमसन के लंच से लेकर डिनर तक की डाइट का अनुमान लगाया जा सकता है। हालांकि इस डाइट में समय के साथ साथ बदलाव किए जाते रहते हैं।

सुबह की शुरुआत - खाली पेट पपीता या कोई दूसरा ताजा फल और उसके साथ ब्लैक कॉफी

नाश्ता - चने, दही, फल, अंडा, उपमा, ओट्स, दूध

लंच - दाल, तोफू, उबली हुई सब्जियां, चिकन

शाम का नाश्ता - हेल्दी नट्स, हर्बल चाय या दही

डिनर - मछली, उबली सब्जियां, सलाद, चने, खिचड़ी

संजू सैमसन की फेवरेट डिश क्या है

संजू सैमसन वैसे तो खाना बहुत ज्यादा पसंद नापसंद के अनुसार नहीं खाते हैं। लेकिन कुछ चीजें हैं जो वे उंगलियां चाटकर खाना पसंद करते हैं। 31 साल के संजू केरल से ताल्लुक रखते हैं और अधिकांश मलयाली लोगों की तरह उनको खाने में कप्पा और मछली करी खाना काफी ज्यादा पसंद है। बचपन से ही संजू को ये डिशेस बड़ी अच्छी लगती है। खासतौर से अगर ये उनकी मां के हाथ से बनी हो तो।

संजू सैमसन क्या नहीं खाते हैं

कुछ समय पहले संजू ने करीब दो महीनों के लिए स्ट्रीक्ट वीगन डाइट भी फॉलों की है। जिसमें वे अंडा और चिकन कुछ भी खाने से परहेज करते थे। लेकिन अब संजू केवल तला भुना खाना तो जंक फूड नहीं खाते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article