Fashion Tips for Summer: गर्मियों का मौसम आते ही लोग अक्सर सोचते हैं कि स्वेटशर्ट सिर्फ सर्दियों के लिए ही होती है। लेकिन अगर सही तरीके से स्टाइल किया जाए तो स्वेटशर्ट को गर्मियों में भी बेहद फैशनेबल तरीके से पहना जा सकता है। हल्के फैब्रिक और स्मार्ट स्टाइलिंग के साथ स्वेटशर्ट आपके समर लुक को आरामदायक और ट्रेंडी दोनों बना सकती हैं। फैशन यूट्यूबर कोमल पांडे से यहां जानिए गर्मियों में स्वेटशर्ट को स्टाइल करने के कुछ आसान और स्टाइलिश तरीके।
प्रिंटेड टॉप के साथ करें लेयरिंग
अगर आप समर में स्वेटशर्ट पहनना चाहती हैं तो उसे किसी स्टाइलिश प्रिंटेड टॉप के ऊपर लेयर करके पहन सकती हैं। यह लुक कैजुअल होने के साथ-साथ काफी ट्रेंडी भी लगता है। आप हल्के रंग की स्वेटशर्ट को फ्लोरल या ग्राफिक प्रिंट टॉप के साथ पहन इसे सकती हैं। इसके साथ डेनिम जींस या शॉर्ट्स का कॉम्बिनेशन आपके समर आउटफिट को फ्रेश और मॉडर्न लुक देता है।
वाइब्रेंट और नियॉन कलर्स को दें जगह
गर्मियों के फैशन में ब्राइट और वाइब्रेंट कलर्स का खास महत्व होता है। अगर आप स्वेटशर्ट पहन रही हैं तो उसमें नियॉन ग्रीन, ऑरेंज या पिंक जैसे रंग शामिल करें। ऐसे रंग आपके लुक को एनर्जेटिक और फन बना देते हैं। नियॉन कलर स्वेटशर्ट को सिंपल बॉटम्स के साथ पहनकर भी आप एक स्टाइलिश समर लुक तैयार कर सकती हैं।
एक्सेसरीज से बनाएं ‘स्लॉची’ लुक
अपने वीडियो में कोमल ने बताया है कि समर फैशन में थोड़ा रिलैक्स्ड और स्लॉची लुक भी काफी ट्रेंड में रहता है। इसके लिए आप स्वेटशर्ट को थोड़ी ढीली फिटिंग में पहन सकती हैं। इस लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लैक कैप, सनग्लासेस या स्नीकर्स जैसे एक्सेसरीज जोड़ें। इससे आपका आउटफिट कैजुअल होने के साथ-साथ काफी कूल भी नजर आएगा।
कलरफुल कॉम्बिनेशन से बनाएं स्टेटमेंट लुक
अगर आप कुछ अलग और बोल्ड ट्राई करना चाहती हैं तो कलरफुल कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं। कोमल के अनुसार- उदाहरण के तौर पर पिंक स्वेटशर्ट के साथ ऑरेंज टिंटेड सनग्लासेस पहनना आपके लुक को काफी आकर्षक बना सकता है। इस तरह का आउटफिट सिंपल होने के बावजूद रंगों की वजह से काफी स्टाइलिश लगता है और समर वाइब्स के साथ मैच करता है।
डेनिम और ग्लासेस से बढ़ाएं ग्लैमर
स्वेटशर्ट को ब्लू डेनिम जींस के साथ पहनना एक क्लासिक और हमेशा ट्रेंड में रहने वाला कॉम्बिनेशन है। अगर आप इसमें थोड़ा ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं तो स्टाइलिश फ्रेम वाले चश्मे या टेम्पर्ड ग्लासेस पहन सकती हैं। कोमल के अनुसार, इससे आपका लुक और ज्यादा स्मार्ट और फैशनेबल दिखेगा।
स्वेटशर्ट टाई करने की ट्रेंडी तकनीक
आजकल स्वेटशर्ट को टाई करके पहनने का स्टाइल भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसे कमर पर या कंधों के ऊपर बांधकर आप अपने आउटफिट में एक नया फैशन ट्विस्ट जोड़ सकती हैं। अगर आपको पूरा लुक और भी आकर्षक बनाना है तो कोमल की सलाह के अनुसार- इसके साथ आप एनिमल प्रिंट एक्सेसरीज या स्टाइलिश हेयरस्टाइल अपना सकती हैं।
सिंपल चीजों से बनाएं परफेक्ट समर आउटफिट
गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा महंगे या बहुत ज्यादा फैशननेबल कपड़ों की जरूरत नहीं होती। एक सिंपल स्वेटशर्ट, अच्छी फिटिंग वाली जींस, और कुछ बेसिक एक्सेसरीज जैसे सनग्लासेस या कैप भी आपके लुक को शानदार बना सकते हैं। इस तरह सही कॉम्बिनेशन और आत्मविश्वास के साथ आप गर्मियों में भी स्वेटशर्ट को आराम से स्टाइल कर सकती हैं।
(डिस्क्लेमर: यह लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फैशन यूट्यूबर कोमल पांडे के वीडियो में बताए गए टिप्स के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी संबंधित क्रिएटर के व्यक्तिगत विचार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इन टिप्स या दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।)
