लाइफस्टाइल

भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं: 15 अगस्त पर जगाएं देशभक्ति की अलख, शान से कहें Happy Independence Day, भेजें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना शायरी, कोट्स और संदेश

Swatantrata Diwas ki Badhai in Hindi,भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं (Swatantrata diwas ki Hardik Shubhkamnaye), Wishes in Hindi, Quotes, Status: आज हर हिंदुस्तानी के लिए खास दिन है। 78 साल पहले आज के ही दिन हमने अंग्रेजों के गुलामी की जंजीरों तो तोड़ फेंका था। अगर आप 15 अगस्त के इस खास मौके में चार चांद लगाना चाहते हैं तो अपनों को भेजिए स्वतंत्रता दिवस की बधाई। यहां देखें Happy Independence day Wishes Messages, Quotes, Shayari, images in Hindi:

Image

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं: आज भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। चारों तरफ भारतीय तिरंगा आसमान में शान से लहरा रहा है। हर गली, मोहल्ले और चौराहों पर देशभक्ति के तराने सुनाई दे रहा है। हर हिंदुस्तानी अपने तरीके से आजादी का जश्न मना रहा है। दरअसल 15 अगस्त की यह तारीख हम भारतीयों के लिए महज एख तारीख नहीं बल्कि हमारी स्वतंत्रता, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक भी है। स्वतंत्रता दिवस के जश्न में चार चांद लगा देते हैं इसके शुभकामना संदेश। तो अगर आप भी आज 15 अगस्त पर किसी अपने को शुभकामना देना चाहते हैं तो यहां देखें स्वतंत्रदा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं इन हिंदी:

Swatantrata Diwas 2025 ki Hardik Shubhkamnaye

1. मेरा मुल्क मेरी जान है,

इस पर कुर्बान मेरा ईमान है।

कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहूं,

हिंदुस्तानी हूँ और हिंदुस्तान मेरी शान है।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

Swatantrata Diwas ki Shubhkamnaye in Hindi

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं हिंदी में

2. आजादी का जश्न मनाएं, तिरंगा लहराएं, और वीरों के बलिदान को याद करें।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

3. देश के वीर जवानों को सलाम,

जिनसे रोशन हुआ हिंदुस्तान,

आओ मिलकर मनाएं आज,

स्वतंत्रता का महान अरमान।

Happy Independence Day

4. वतन पर जो फना हो गए, उनकी याद में सर झुकाएं।

आपको और आपके परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

5.आजादी का ये दिन है प्यारा,

हर दिल में जोश है न्यारा,

तिरंगे की शान में बोलो,

भारत माता की जय हमारा।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Independence Day 2025 Photo Download

स्वतंत्रता दिवस की बधाई

6. तिरंगे की शान, देश का मान, हम सबका अभिमान।

जय हिंद, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

7. चलो फिर से आज वो नज़ारा याद कर लें,

शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला, वो याद कर लें।

जिसमें बहकर आज़ादी पहुँची थी किनारे पर,

देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।

Happy Independence Day 2025

8. तिरंगे के रंग में रंगा यह दिन, हमारे दिलों में देशभक्ति की लहर लेकर आया है।

जय हिंद जय हिंद, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.

9. देशभक्ति का ये त्योहार,

भर दे मन में नया प्यार,

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं,

रहे सदा भारत संसार।

Swatantrata Diwas ki Shubhkamnaye

Swatantrata Diwas ki Shayari, 15 August Special Shayari

15 अगस्त की शुभकामना शायरी

10. आज का दिन है गर्व करने का, शहीदों की कुर्बानी पर अपनी आजादी पर और अपने भारत पर… जय हिंद, जय भारत

11. तिरंगा लहराएगा हर घर पर,

यही सपना हर दिल में आएगा।

ना भूलें हम उन वीरों को,

जिनके कारण ये दिन हर साल आएगा।

15 अगस्त मुबारक हो!

12. जिसे देख कर दुश्मन भी सलाम करें, ऐसा तिरंगा हर भारतीय की शान है। जय हिंद, जय भारत

इन शुभकामना संदेशों के साथ आज स्वतंत्रता दिवस पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि अपने शरीर के अंतिम सांस तक हम सब देश के आन, बान और शान को कम नहीं होने देंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article