Sunny Deol Wife Pooja Deol Facts: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने 18 जून को अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या से शादी की है। सनी देओल की वाइफ पूजा देओल इन दिनों चर्चा में हैं। वह अपने बेटे करण देओल की शादी में नजर आईं। पूजा हमेशा लाइमलाइट और पब्लिक की दूर रहती हैं लेकिन बेटे करण की बारात में उन्होंने बैंड बाजे पर डांस किया।
बता दें कि पूजा देओल का रियल नेम लिंडा है। उन्होंने सनी से शादी करने के बाद अपना नाम बदल लिया था। अब सनी और पूजा दो बेटों के पेरेंट्स हैं। पूजा लंदन में ही पली-बढ़ी थीं। उनका जन्म मार्च 1966 में हुआ था। अब वह हाफ ब्रिटिश और हाफ इंडियन हैं। पूजा देओल के पिता का नाम कृष्ण देव महल है, जोकि भारतीय मूल के हैं और इंग्लैंड में रहते हैं। वहीं मां का नाम जून सारा महल है।
राजघराने से रखती हैं ताल्लुक
पूजा की मां ब्रिटेन की रहने वाली थीं और उनका ताल्लुक ब्रिटिश घराने से है। कब लोग जानते हैं कि पूजा फिल्म राइटर और एक्टर भी हैं। उन्होंने ही सनी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' की कहानी में मदद की थी। इसके अलावा 1996 में उन्होंने पति सनी देओल की फिल्म 'हिम्मत' में काम किया था।
बचपन की दोस्ती प्यार में बदली
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा और सनी देओल बचपन के दोस्त हैं और यही दोस्ती प्यार में बदलकर शादी तक पहुंच गई। इन दोनों के परिवार बिजनेस पार्टनर रहे हैं। सन 1984 में सनी देओल ने पूजा से शादी कर ली। सनी देओल ने पूजा से अपनी शादी को एक सीक्रेट रखा था। लेकिन एक मैगजीन में तब उनकी शादी की तस्वीरें छप गई जिसके बाद ये खबर आम हो गई।
