लाइफस्टाइल

Sunday Morning Wishes: अपनों को जरूर भेजें ये संडे मैसेज, दोस्‍तों और करीबियों का बना देंगे दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 06:36 AM IST

Sunday Morning Wishes: पूरे सप्‍ताह में रविवार का दिन ही एक ऐसा दिन होता है, जिस दिन सभी को भागदौड़ से छुट्टी मिलती है। इस दिन फैमिली को टाइम देने के साथ पिकनिक मनाने, शॉपिंग, मूवी और थकान मिटाने का मौका मिलता है। सभी को इस दिन का इंतजार पूरे सप्‍ताह रहता है। रविवार के दिन आप कुछ खास मैसेज भेजकर अपने करीबियों का रिववार और भी बेहतर बना सकते हैं।

Image

संडे मॉर्निंग मैसेज हैं बेहद खास, बन जाएगा अपनों का दिन

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार के दिन लोगों को मिलता है लोगों को फैमिली टाइम
  • रविवार का दिन रिश्‍तों को मजबूत बनाने के लिए बेहद खास
  • इन मैसेज को भेजने के अलावा लगा सकते हैं वॉट्सऐप स्‍टेट्स

Sunday Morning Wishes: सप्ताह भर के सभी दिनों में केवल रविवार ही एक मात्र ऐसा दिन होता है जिस दिन हम फ्री रहते हैं। इसलिए पूरे सप्‍ताह की भागदौड़ के बाद इस दिन का इंतजार सभी को रहता है। रविवार यानी छुट्टी का दिन। इस दिन फैमिली को टाइम देने के साथ पिकनिक मनाने, शॉपिंग, मूवी और थकान मिटाने का मौका मिलता है। रविवार के दिन रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों से रिश्‍ते को बेहतर बनाने का भी मौका मिलता है। इस दिन आप अपने इन करीबियों को सुबह गुड मॉर्निंग मैसेज भेजकर उनके दिन को और भी खास बना सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही मैसेज लेकर आए हैं-

समझ नहीं आ रहा आज जागना है या सोना है,

क्योंकि आज काम तो कुछ नहीं होना है।

दोस्तों के साथ घूमना और सैर सपाटा होना है,

रविवार की मस्ती और धमाल ही धमाल होना है।।

Happy Sunday

मुस्कुरायें और उठ जायें,

अपने रविवार को अच्छा बनायें।

कुछ नया सीखें या सिखायें,

ध्यान रखें ये व्यर्थ ना हो जाये।।

शुभ रविवार

रविवार को रविवार ही मानिए,

कुछ इच्छाएं परिवार की भी जानिए।

काम काज तो जिंदगी भर का है,

कुछ अरमान दिल के भी पहचानिएं।।

Happy Sunday

हर दिन कुछ सिखाता है, कुछ बताता है।

इसलिए अपने रविवार को ऐसे ही व्यर्थ न जाने दें।

शुभ रविवार

आपकी नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,

आपके दुःखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं।

दे जाए इतनी खुशियां ये दिन आपको, कि

खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए।।

Happy Sunday Morning

क्यों किसी के ख्यालों में खोया जाए,

क्यों किसी की यादों में रोय जाए।

इस दुनिया के झमेलों में पड़ना है बेकार,

आज सन्डे है चलो जी भर के सोया जाए।।

Happy Sunday सुप्रभात

उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको

खिलता हा फूल खुशबू दे आपको।

जी भर आनंद लें रविवार का

ये खुशियां हजार आपको।।

Happy Sunday

आया रविवार सूर्य देव का वार,

दर्शन अवश्य करें सभी मेरे यार

सुप्रभात, हैप्पी रविवार

इन मैसेज को आप अपने किसी भी खास को भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इन मैसेज को अपने वॉट्सऐप पर भी लगा सकते हैं। यहां पर देखें रविवार की खास विशेज।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article