लाइफस्टाइल

घर पर बनाएं क्रिस्पी Summer Special Cutlet, बड़े-बच्चे सभी खाएंगे चाव से, यहां देखें वेज कटलेट रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 03:57 PM IST

Summer Special Cutlet Recipe: क्या आप भी रोजाना नामिकन बिस्किट खा खाकर बोर चुके हैं? गर्मियों में खाना चाहते हैं कुछ अलग और टेस्टी? तो यहां देखिए समर स्पेशल वेज कटलेट की पूरी रेसिपी, जिसे आपके बच्चे भी खूब मजे से खाएंगे। इसमें सब्जियों के स्वाद के साथ हेल्थ भी मिलेगी।

Image

Summer Special Cutlet Recipe In Hindi

Summer Special Cutlet Recipe In Hindi: गर्मियों के सीजन में मसालेदार और हैवी नाश्ते या खाने को लगभग हर कोई अवॉयड करते हैं। इस समय सिर्फ और सिर्फ कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन करता है। इसी के साथ आज हम लेकर आए हैं बिलकुल आसन और झटपट बनने वाले क्रिस्पी कटलेट की रेसिपी, जिसे लगभग हर कोई पसंद करते हैं। इसे सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ खाने का मजा ही कुछ और होता है। अगर आप भी रोज रोज चाय के साथ नमकीन या बिस्किट खा खाकर बोर हो गए हैं तो आप इस टेस्टी वेज कटलेट को ट्राई कर सकते हैं। यह इतना टेस्टी होता है कि बड़े के साथ बच्चे भी इस कटलेट को खूब चाव के साथ खाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वेज कटलेट पूरी रेसिपी यहां।

Summer Special Cutlet Recipe In Hindi

Ingredients for Making Summer Special Cutlets, आवश्यक सामग्री

  • मैदा या कॉर्न फ्लोर 150 ग्राम
  • आलू 2 बड़े
  • अदरक का पेस्ट ½ चम्मच
  • गाजर 1 मीडियम साइज़
  • बीन्स बारीक कटे हुए
  • हरे या फ्रोजन मटर
  • फूल गोभी बारीक कटी
  • हरी धनिया पत्ती
  • हरी मिर्च बारीक कटी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल दो कप
  • ब्रेड का चूरा 2 कप

How To Make Summer Special Cutlet Recipe In Hindi

कटलेट बनाने की विधि
  1. सबसे पहले आलू और हरी सब्जियों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  2. अब सभी सब्जियों को हल्का उबाल लें। सब्जियां जब उबल जाए तो पानी से छानकर इसे अलग रख दें।
  3. इसके बाद मैदे या कॉर्न फ्लोर में थोड़ा पानी डालें और पेस्ट बना लें। ध्यान रहे ये पेस्ट ज्यादा पतला न हो जाए।
  4. फिर, उबले आलू को मैश कर उसमें सभी उबली हुई सब्जियों को भी मिक्स कर दें।
  5. अब, एक नॉन स्टिक तवे पर तेल डालकर गैस पर गरम करने रख दें। इधर, तब तक सभी उबली सब्जियों में नमक, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिये की पत्तियों को डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
  6. इसके बाद, इस मिश्रण को लंबा या गोल आकार देकर मैदे या कॉर्न फ्लोर के घोल में डुबो लें।
  7. इसके अलावा, एक प्लेट में ब्रेड का चूरा भी रखें और मैदे में डुबोए हुए गोले को निकालकर प्लेट में रखे ब्रेड के चूरे के साथ लपेटें और गरम तेल में डाल दें।
  8. अब, इसे हर तरफ से अच्छे से सुनहरा होने तक तलें और इसे निकाल लें।
  9. इसी तरह सभी गोलों को ऐसे ही तल कर निकालें।
बस, आपका समर स्पेशल हेल्दी और टेस्टी वेज क्रिस्पी कटलेट्स तैयार है। आप चाहे तो इसे हरी चटनी या टॉमेटो सॉस के साथ भी सर्व कर सकती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article