लाइफस्टाइल

चुभती जलती गर्मी में भी मिलेगी ग्लोइंग त्वचा, फॉलो करें ये ईजी Summer Skincare Routine

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 10, 2023, 01:19 PM IST

बदलते मौसम के साथ हर स्किन टाइप वाले लोगों को अपना स्किनकेयर रूटीन भी बदलने की जरूरत होती है। गर्मियों का आगाज अब बस होने ही वाला है, और इसी के साथ शुरु होगी टैनिंग, ड्राई स्किन, एक्ने की शिकायत। तो अगर आप चाहते हैं कि, इस तरह की दिक्कत न हो, तो पहले ही इस आसान से स्किनकेयर रूटीन को फॉलो कर त्वचा को चुस्त कर लें।

Image

Summer skincare routine

Summer Skincare Routine: गर्मियां शुरू होने वाली हैं, और इस चुभती जलती गर्मी के मौसम का स्किन पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। इसलिए मौसम की मार के हिसाब से त्वचा की सुरक्षा करना अत्यधिक आवश्यक है। धूप और चिपचिपी गर्मी वाले मौसम में रैशेज, सनबर्न, एक्ने, टैनिंग आदि जैसी त्वचा संबंधित दिक्कतें बहुत हद तक बढ़ जाती हैं। इसलिए इन बढ़ती दिक्कतों के चलते स्किन का ज्यादा ख्याल रखना भी अनिवार्य है।

वैसे तो गर्मियों का मौसम हर तरह की स्किन वाले लोगों के लिए बड़ी समस्या हो सकता है। लेकिन इनमें ऑयली स्किन वाले लोग, खास तौर से परेशान रहते हैं। अपनी स्किन को बदलते मौसम के साथ तैयार करने के लिए, आपको बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। थोड़ा सा ख्याल भी, आपको नेचुरली ग्लोइंग स्किन दे देगा। देखें गर्मियों के लिए ये ईजी सा स्किनकेयर रूटीन, जिसे फॉलो करके आपको मिलेगी दमकती त्वचा।

दिन 2 बार करें फेस वॉश

त्वचा ड्राई, ऑयली या सेंसिटिव कुछ भी हो, गर्मियों के मौसम में परेशान ही रहती है। चिपचिप, ह्यूमिडिटी के चलते अगर गर्मियों में चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं, तो दिन में 2 बार अच्छे से चेहरा धोना बहुत जरूरी है। मामूली सा फेस वॉश करने से ही आपकी बहुत ही समस्याओं का हल निकल आएगा। चेहरा धो लेने से अनावश्यक तेल, गंदगी सब साफ हो जाती है। आप चारकोल, कॉफी, एलोवेरा वाला फेस वॉश या फेस क्लींजर इस्तेमाल कर सकते हैं।

सही उत्पाद चुने

वैसे तो मार्केट में गर्मियों का स्किनकेयर करने के बहुत से उत्पाद मौजूद हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि, हर प्रोडक्ट आपकी त्वचा के लिए अच्छा ही हो। इसलिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से बेस्ट उत्पाद चूज करना जरूरी है। उदाहरण के तौर पर रूखी त्वचा वाले लोगों को जैल बेस्ड और ऑयली स्किन वालों को वाटर बेस्ड क्लींजर, टोनर और क्रीम्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

एंटीऑक्सीडेंट्स का यूज

चमकदार चेहरे के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स बेहद लाभदायक होते हैं। गर्मियों के स्किनकेयर रूटीन में स्किन को हाइड्रेटेड, मुलायम और ग्लोइंग रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स वाले फेस सीरम यूज करें।

सनस्क्रीन और एक्सफॉलिएटर

त्वचा के डेड सेल्स और अन्य गंदगी को साफ करना और गर्मियों में सनस्क्रीन लगाकर बाहर निकलना बहुत जरूरी है। आप गर्मियों के स्किनकेयर रूटीन में SPF 30-50 इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेस मास्क

गर्मियों में स्किन हाइड्रेशन के लिए आप घर पर ही शानदार हेल्दी और नेचुरल फेस मास्क बना सकते हैं। एलोवेरा, हल्दी, दही-शहद, पपीते का फेस मास्क इस मौसम में बेस्ट हो सकता है।

मॉइश्चराइज

वैसे तो स्किन को हर वक्त मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। लेकिन नहाने के बाद, सोने से पहले ऐसा करना खासतौर से आवश्यक है। आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब वाला मॉइश्चराइजर इस्तेमाल कर सकते हैं।

सही खान-पान

मसौम कोई भी हो ग्लोइंग त्वचा के लिए अच्छा और हेल्दी खाना-पीना बहुत जरूरी है। अपनी डाइट रसीले फल और ताजी हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करें। जिसकी मदद से शरीर के सभी गंदे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article