लाइफस्टाइल

चुटकियों में गायब होंगे जिद्दी ब्लैकहड्स, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 8, 2025, 07:21 AM IST

ब्लैकहेड्स त्वचा से जुड़ी एक बहुत ही आम समस्या है। ब्लैकहेड्स छोटे, काले उभार होते हैं जो आमतौर पर चेहरे (खासकर नाक, माथे और ठोड़ी), गर्दन, पीठ और छाती पर दिखाई देते हैं। इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन इन घरेलू नुस्खे की मदद से आप ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Untitled design (11)

ब्लैकहेड्स त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है, इसमें त्वचा पर छोटे, काले धब्बे होते हैं जो रोम छिद्रों के बंद होने के कारण बनते हैं। ये रोम छिद्रों में जमा तेल और डेड स्किन सेल्स से बनते हैं। जब ये जमाव फंसी हुई सामग्री के ऑक्सीकरण के कारण हवा के संपर्क में आते हैं, तो ये काले हो जाते हैं। इन जिद्दी ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम आपको ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

स्टीम

इसके लिए एक बड़े कटोरे में गर्म पानी लें। अपने सिर को एक तौलिए से ढकें और कटोरे के ऊपर अपने चेहरे को झुकाएं। ताकि भाप आपके चेहरे पर लगे। 5-10 मिनट तक भाप लें। यह रोमछिद्रों को खोलने में मदद करेगा, जिससे ब्लैकहेड्स निकालना आसान हो जाएगा। भाप लेने के बाद, एक साफ कपड़े या ब्लैकहेड एक्सट्रैक्टर का उपयोग करके धीरे-धीरे ब्लैकहेड्स को हटा सकते हैं।

शहद और दालचीनी का मास्क

1 बड़ा चम्मच शहद और 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। कुछ मिनटों के लिए हल्के हाथों से मसाज करें। 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

ओटमील और दही का स्क्रब

2 बड़े चम्मच ओटमील और 2 बड़े चम्मच सादा दही मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे गोलाकार गति में मसाज करें। 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। ओटमील त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और दही में लैक्टिक एसिड होता है जो रोमछिद्रों को साफ करता है।

बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट

इसके लिए 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और पर्याप्त नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाएं। 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें। गुनगुने पानी से धो लें। बेकिंग सोडा त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और नींबू का रस रोमछिद्रों को कसने में मदद करता है। हालांकि, संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसे सावधानी से उपयोग करें क्योंकि नींबू त्वचा को संवेदनशील बना सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article